✕

होम / बिजनेस / चीनी कंपनियों के शेयरों में घुली मिठास, अचानक आई तेजी की क्या है वजह?

चीनी कंपनियों के शेयरों में घुली मिठास, अचानक आई तेजी की क्या है वजह?

शुगर स्टॉक्स में आज गजब की तेजी देखने को मिल रही है. कई कंपनियों के शेयर तूफानी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में तेजी का मौसम है. आज भी मार्केट छलांग मार रहा है, लेकिन शुगर स्टॉक्स में कुछ ज्यादा ही तेजी दिखाई दे रही है.  धामपुर शुगर मिल्स (Dhampur Sugar Mills) सहित कई चीनी कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर एकदम से चीनी शेयरों में इतनी मिठास कैसे घुल गई?

सरकार से मिली है राहत 
दरअसल, एथेनॉल बनाने वाली कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत मिली है. इस वजह से शुगर स्टॉक्स में तूफानी तेजी आई है. सरकार ने एथेनॉल बनाने के लिए चीनी डायवर्जन पर लगी रोक हटा दी है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बी हैवी मोलासेस और सी हैवी मोलासेस के डायवर्सन पर लगी रोक हट गई है. इससे चीनी कंपनियों को फायदा होगा. यही वजह है कि उनके शेयर तेजी से दौड़ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, एथेनॉल में गन्ने का सिरप इस्तेमाल करने को भी मंजूरी मिली है.  

5 दिनों में इतना दिया रिटर्न
Dhampur Sugar Mills के शेयर आज खबर लिखे जाने तक करीब सात प्रतिशत की उछाल के साथ 222.69 रुपए पर पहुंच गए थे. पिछले 5 सत्रों में इस शेयर ने 8.31% का रिटर्न दिया है. हालांकि, इस साल अब तक इसमें 16.37% की गिरावट भी आई है. इसी तरह, बलरामपुर चीनी (Balrampur Chini Mills Ltd) के शेयर भी करीब 4 फीसदी की रफ्तार से दौड़ रहे हैं. 599.95 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों  में 4.89% चढ़ चुका है. इस साल अब तक ये शेयर 44.74% का रिटर्न दे चुका है. 

12% से ज्यादा उछला डालमिया
डालमिया भारत शुगर (Dalmia Bharat Sugar and Industries) के शेयरों में भी आज उछाल है. खबर लिखे जाने तक यह शेयर 8.04% से अधिक की उड़ान के साथ 477.10 रुपए पर पहुंच गया था. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 12.36% की मजबूती हासिल कर चुका है. अवध शुगर(Avadh Sugar & Energy) के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा जा रहा है. करीब 7 प्रतिशत की उछाल के साथ यह 755.45 रुपए पर कारोबार कर रहा है. श्री रेणुका शुगर (Shree Renuka Sugars) के शेयरों में भी मजबूती नजर आ रही है. दोपहर डेढ़ बजे तक यह 6.14% की मजबूती के साथ 50.32 रुपए पर पहुंच गया था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

4 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

4 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

3 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

7 hours ago