✕

होम / बिजनेस / Subrat Kar ने लॉन्च किया MotorFloor, कमर्शियल वाहनों को खरीदने में मिलेगी मदद

Subrat Kar ने लॉन्च किया MotorFloor, कमर्शियल वाहनों को खरीदने में मिलेगी मदद

सुब्रत कर (Subrat Kar) ने पहले विडूली (Vidooly) की स्थापना की थी. वहीं अब कमर्शियल वाहनों की खरीद के लिए एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस लॉन्च करने की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विडूली (Vidooly) की स्थापना करने वाले एक अनुभवी बिजनेसमैन सुब्रत कर (Subrat Kar)  ने अपने नए बिजनेस मोटरफ्लोर (Motorfloor) की घोषणा की है. गुड ग्लैम ग्रुप को अपना पहला वेंचर बेचने के बाद, सुब्रत सभी प्रकार के कमर्शियल वाहनों के लिए एक ऑनलाइन बाजार का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें ट्रक, ट्रैक्टर, बसें और तिपहिया वाहन सभी शामिल हैं. 

खरीददारों के साथ व्यापारियों को भी करेगा टारगेट
मोटरफ्लोर खरीदारों को उनकी व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार कमर्शियल वाहनों का सही सेट चुनने में मदद करता है और प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपूर्ण खरीद प्रक्रिया की सुविधा प्रदान करता है. यह व्यक्तिगत खरीदारों के साथ-साथ निर्माण, बुनियादी ढांचे, खनन, परिवहन, यात्रा, एफएमसीजी, ई-कॉमर्स और छोटे व्यवसायों जैसे 8 इंडस्ट्रीज के बिजनेस ओनर को टारगेट करेगा. 

ऐसे होगी ग्राहकों की मदद
सुब्रत ने कहा कि वर्तमान में अगर कोई कर्मशियल गुड्स/पैसेंजर व्हीकल्स खरीदना चाहता है, तो उसे काफी घूमना पड़ता है और बेस्ट प्राइस की चाहत में कई डीलरों के पास जाना पड़ता है. वहीं, फाइनेंसिंग के लिए भी विभिन्न बैंकों/एनबीएफसी से बात करनी पड़ती है. अक्सर ग्राहकों को सेल्स अधिकारियों द्वारा गुमराह भी किया जाता है. वहीं, मोटरफ्लोर ग्राहकों को व्हीकल्स की स्पेसीफिकेशन्स, ऑन-रोड कीमतों, फीचर्स और अन्य की जांच करके बेहतर विकल्प चुनने में मदद करेगा. वे अपनी खरीद पर मार्गदर्शन के लिए हमारे व्हीकल्स एक्सपर्ट्स से भी बात कर सकते हैं और एक ही स्थान पर फाइनेंस विकल्प भी चुन सकते हैं.

जल्द देश के ईस्टर्न क्षेत्र में स्थापित होंगे आफलाइन सेंगमेंट
वर्तमान में मोटरफ्लोर सेल्फ फंडिड है और इसकी भुवनेश्वर में स्थित 25 सदस्यीय टीम है. मोटरफ्लोर आने वाले महीनों में देश के पूर्वी हिस्से में फैले 7 एक्सपीरियंस सेंटर्स के साथ ऑफलाइन सेगमेंट में प्रवेश करने की योजना बना रहा है. ये मल्टी-ब्रैंड ऑफलाइन एक्सपीरियंस सेंटर्स ग्राहकों को अनबायस्ड एक्सपर्ट्स ओपिनियन प्राप्त करने और क्विक फाइनेंसिंग विकल्पों के साथ 10 से अधिक कमर्शियल व्हीकल ब्रैंड्स के मॉडलों का टेस्ट करने की अनुमति देंगे. 

इसे भी पढ़ें-टैक्सपेयर्स 31 मई तक कर लें ये दो जरूरी काम, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना

ग्रामीण ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए भी तैयार

ग्रामीण ग्राहक विशेषकर किसान प्रोडक्ट के मूल्य के बारे में सोचते हैं और फिजिकल प्रोडक्ट दिखाए बिना उन्हें समझाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में एक ओमनी-चैनल प्लेटफॉर्म के रूप में मोटरफ्लोर न केवल ऑनलाइन पर ध्यान केंद्रित करता है, बल्कि ग्रामीण ग्राहकों के साथ व्यवहार करते समय विश्वास एक प्रमुख भूमिका निभाता है. 

4 बैंक, एनबीएफसी और 3 बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी

इसने वर्तमान में 3 राज्यों में 50 से अधिक मजबूत जमीनी ग्रामीण मार्केटिंग एजेंटों को तैनात किया है और आने वाले महीनों में और अधिक जोड़ने की योजना है. ग्राहकों के लिए मोटरफ्लोर ने 4 बैंकों और एनबीएफसी व 3 बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी की है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

8 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

9 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

9 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.