✕

होम / बिजनेस / Premier Energies IPO की हुई दमदार लिस्टिंग, निवेशकों का पैसा हुआ डबल

Premier Energies IPO की हुई दमदार लिस्टिंग, निवेशकों का पैसा हुआ डबल

प्रीमियर एनर्जीज की लिस्टिंग हो गई है. इसका शेयर 120 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. कंपनी के शेयर ने 991 रुपये पर शुरुआत की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोलर सेल और सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी प्रीमियर एनर्जी ने शेयर बाजार पर शुरुआत के साथ ही निवेशकों की झोली भर दी है. बाजार में आईपीओ को शानदार सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आज मंगलवार को उसके शेयरों की लिस्टिंग भी शानदार प्रीमियम के साथ हुई. प्रीमियर एनर्जी का शेयर 541 रुपये यानी 120 फीसदी प्रीमियम के साथ बीएसई पर 991 रुपये पर लिस्ट हुआ. इसी तरह कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई पर 990 रुपये पर हुई.

IPO के निवेशकों की कमाई

सोलर एनर्जी कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 427 रुपये से 450 रुपये तय किया था. यानी लिस्टिंग के साथ ही आईपीओ के निवेशकों को हर शेयर पर 541 रुपये का मुनाफा हो गया है. कंपनी के आईपीओ के हर लॉट में 33 शेयर थे. यानी आईपीओ को सब्सक्राइब करने वालों को कम से कम 14,850 रुपये की जरूरत पड़ी. लिस्टिंग के बाद एक लॉट की वैल्यू बढ़कर 32,703 रुपये हो गई है. मतलब हर लॉट पर निवेशकों ने 17,853 रुपये की कमाई कर ली है.

Premier Energies IPO की डिटेल्स

प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies) का आईपीओ, जिसका लक्ष्य 2,830 करोड़ रुपये जुटाना था, 27 अगस्त से 29 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इस आईपीओ में भारी मांग देखी गई और यह 74 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ. स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, निवेशकों ने 330.37 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि सब्सक्रिप्शन के लिए 4.46 करोड़ शेयर उपलब्ध थे. 
प्रीमियर एनर्जीज ने आईपीओ के खुलने से एक दिन पहले 26 अगस्त को एंकर निवेशकों से ₹846 करोड़ जुटाए. प्रीमियर एनर्जीज के आईपीओ में 2.87 करोड़ नए शेयर जारी किए गए, जिनकी कुल कीमत ₹1,291.4 करोड़ थी, तथा प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 3.42 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) की गई, जिसकी कुल कीमत ₹1,539 करोड़ थी. ₹427-₹450 प्रति शेयर प्राइस बैंड थी, जिसमें निवेशक 33 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते थे.

कंपनी इस राशि का क्या करेगी?

आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल प्रीमियर एनर्जीज ग्लोबल एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने के लिए किया जाएगा, जिससे हैदराबाद में 4 गीगावाट सोलर पीवी टॉपकॉन सेल और 4 गीगावाट सोलर पीवी टॉपकॉन मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा के वित्तपोषण में मदद मिलेगी. Premier Energies एंटिग्रेडेट सोलर सेल और सोलर पैनल बनाने वाली अग्रणी कंपनी है. उनकी प्रोडक्ट रेंज में सोलर सेल, मोनोफेशियल और बाइफेशियल सौर मॉड्यूल, ईपीसी समाधान और ओएंडएम समाधान शामिल हैं. कंपनी 5 मैन्युफैक्चरिंग संचालित करती है, जो सभी हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 minutes ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

23 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

52 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

23 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

52 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago