होम / बिजनेस / आर्थिक सेहत भी दुरुस्त कर रहा योग, 2027 तक इतना हो जाएगा बाजार

आर्थिक सेहत भी दुरुस्त कर रहा योग, 2027 तक इतना हो जाएगा बाजार

2020 में आई रिपोर्ट के अनुसार, 2019 तक पूरी दुनिया में योग का कारोबार 3 लाख करोड़ रुपए का हो चुका था और 2027 तक बाजार 75 फीसदी बढ़त के साथ 5 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है. बीते कुछ सालों में योग के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ा है और इस बढ़ते क्रेज ने योग को एक इंडस्ट्री के रूप में तब्दील कर दिया है. स्वस्थ और निरोगी रहने की भारत की इस प्राचीन ‘आदत’ को आज पूरी दुनिया अपना रही है. योग केवल लोगों को फिट ही नहीं बना रहा, बल्कि उनकी आर्थिक सेहत भी दुरुस्त कर रहा है और यह कहना गलत नहीं होगा कि अर्थव्यवस्था में योग का योगदान अब महसूस किया जा सकता है.    

तेजी से बढ़ रहा बाजार
कई रिपोर्ट हैं, जो दर्शाती हैं कि योग तेजी से एक बाजार के रूप में उभर रहा है. एलाईड मार्केट रिसर्च की साल 2020 में आई रिपोर्ट के अनुसार, 2019 तक पूरी दुनिया में योग का कारोबार 3 लाख करोड़ रुपए का हो चुका था और 2027 तक बाजार 75 फीसदी बढ़त के साथ 5 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा. वहीं, फाइनेंशियल अकाउंटिंग कंपनी इंडियाफीलिंग्स की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत में अनुमानित वेलनेस मार्केट 490 बिलियन रुपए का है. वेलनेस सर्विस जिसमें योग स्टूडियो या फिटनेस स्टूडियो आते हैं, उसका हिस्सा ही इसमें अकेले 40%. आने वाले कुछ सालों में इस मार्केट में कम से कम 20% की बढ़त अनुमानित है.   

यूएस में बढ़ा क्रेज
वेलनेस क्रिएटिव कंपनी की रिपोर्ट योग की एक अलग ही तस्वीर पेश करती है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक योग इंडस्ट्री के 2025 तक ही 215 बिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद है. इस आंकड़े में योग एक्सेसरीज शामिल नहीं है. यानी योग क्लोथिंग, मैट्स, ब्लॉक आदि के फिगर को जोड़ दिया जाए तो यह और भी ऊपर जा सकता है. पिछले साल आई ये रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका में योग का मार्केट काफी बड़ा है और वार्षिक 9.8% की दर से बढ़ रहा है. यूके में यह बढ़त 2% है और ऑस्ट्रेलिया में 2.2%. इतना ही नहीं, दुनिया को कोरोना महामारी में धकेलने वाले चीन में भी योग इंडस्ट्री का विस्तार हो रहा है. अमेरिका में 41,079 योग स्टूडियो हैं, यूके में 4930 और ऑस्ट्रेलिया में 3912.

कोरोना से मिला बूस्ट
खासकर उत्तरी अमेरिका में योग एक बड़े मार्केट के तौर पर सामने आ रहा है. लेकिन इंडो-पैसेफिक रीजन के 2027 तक इसमें सबसे तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है. योग आज वाणिज्य, रोजगार सृजन और उद्यमिता विकास के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में उभरा है. वैसे तो योग को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा केंद्र सरकार सभी तरह के प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें एकदम से बढ़त देखने को मिली कोरोना काल के दौरान. कोरोना महामारी के पीक और उसके बाद लोगों ने बड़े पैमाने पर योग को अपनी जीवनशैली में शामिल किया और इस वजह से योग से जुड़े पेशेवरों, साजो-सामान बनाने वाली कंपनियों के भी अच्छे दिन शुरू हुए.

ऑनलाइन योग क्लासेज
कोरोना काल में ऑनलाइन योग सिखाने और सीखने वालों की संख्या बढ़ी. 2021 से 2027 तक ऑनलाइन योग मार्केट में करीब 12.3% की बढ़त की उम्मीद है. रिसर्च एंड मार्केट्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कोरोना-इफ़ेक्ट के चलते योग इक्विपमेंट की बिक्री में करीब 154% की बढ़त दर्ज की गई, जो निश्चित तौर पर इस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है. एलाईड मार्केट रिसर्च में अपनी रिपोर्ट में योग बाजार से जुड़ी 10 प्रमुख का भी जिक्र किया है. इन कंपनियों में USA की आठ और नीदरलैंड और यूके की एक-एक कंपनी शामिल हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंटरनेशनल कंपनियों को योग में कितनी आर्थिक संभावनाएं नजर आ रही हैं.  

पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 
पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 में 21 जून को मनाया गया था. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया और तीन महीनों के अंदर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया गया. दुनिया में 2015 में पहली बार विश्व योग दिवस मनाया गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago