होम / बिजनेस / महंगाई के मौसम में रावण के भी बढ़े भाव, पुतले बनाने की लागत में जबरदस्त इजाफा

महंगाई के मौसम में रावण के भी बढ़े भाव, पुतले बनाने की लागत में जबरदस्त इजाफा

महंगाई का असर दशहरे पर भी पड़ा है. पिछले सालों के मुकाबले रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाना काफी महंगा हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई ने त्योहारों का रंग भी फीका कर दिया है. कोरोना महामारी के चलते वैसे ही लोग पिछले दो साल अच्छे से फेस्टिवल सेलिब्रेट नहीं कर पाए और इस बार महंगाई उनकी खुशी में बाधा बनी हुई है. इस महंगाई का असर आम आदमी से लेकर रावण और उसके परिवार तक पर पड़ा है. वो इस तरह कि इस साल रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने की लागत काफी बढ़ गई है. हिंदू धर्म में दशहरे का खास महत्व है. माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का अंत किया था. इस मौके पर जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं. 

दोगुनी हुई लागत
आयोजकों का कहना है कि पहले की अपेक्षा इस साल सबकुछ महंगा हो गया है. फिर चाहे वह रामलीला का मंचन हो या रावण दहन. हालांकि, उनका यह भी कहना है कि महंगाई भले ही बढ़ी है, लेकिन धार्मिक कार्यक्रम तो करने ही हैं. आगरा से जुड़े आयोजकों के अनुसार, पहले जो पुतले 50 हजार में तैयार हो जाया करते थे, उन पर अब एक लाख के आसपास खर्च हो रहा है. यानी लागत दोगुनी हो गई है.    

हर पुतले के दाम बढ़े 
रामलीला कमेटी जुड़े लोगों ने बताया कि रावण का पुतला बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री 40 से 60 फ़ीसदी महंगी हो गई है. 25 फीट का जो रावण पहले 25 से 27 हजार रुपए के बीच तैयार हो जाया करता था. अब उसके लिए 40 से 45 हजार रुपए लग रहे हैं. इसी तरह, 8000 में तैयार होने वाले 12 फीट लंबे पुतले की कीमत आज 15000 तक पहुंच गई है. आगरा किला के सामने रामलीला मैदान में इस बार रावण 110 फीट, मेघनाथ 90 फीट और कुंभकरण 35 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है. इस काम को जफर अली की टीम अंजाम दे रही है. 

मजदूरी में भी इजाफा
जफर अली ने बताया कि पुतले बनाने में 1 से 2 महीने लगते हैं. पहले कामगारों को प्रतिदिन 300 रोज मजदूरी मिलती थी, जो अब बढ़कर 500 रुपए हो गई है. इसके अलावा, कई अन्य खर्चों में भी बढ़ोत्तरी हुई है. इस लिहाज से पिछले सालों के मुकाबले इस बार रावण दहन काफी महंगा हो गया है. वहीं, आगरा निवासी मूर्तिकार मोहित कुमार ने बताया कि महंगाई काफी बढ़ी है, लेकिन लोग उसके अनुरूप पैसा देने में आनाकानी करती हैं. पिछले सालों में 10 फीट का पुतला 5000 में भी बना देते थे, मगर इस बार यह संभव नहीं. कागज कारोबारी पंकज गोयल का कहना है कि पेपर-पन्नी से लेकर पुतलों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली हर चीज़ महंगी हो गई है. 2019 से अब तक हर चीज की कीमत में 40 से 60 फीसदी इजाफा हुआ है. जब कच्चा माल महंगा होगा, तो जाहिर है सबकुछ महंगा हो जाएगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

15 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

2 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

15 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

2 hours ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago