होम / बिजनेस / इन शेयरों पर रखिएगा नजर, खबरों के दम पर हो सकती है कमाई

इन शेयरों पर रखिएगा नजर, खबरों के दम पर हो सकती है कमाई

विदेशी बाजारों से आज भारतीय बाजारों के लिए काफी अच्छे संकेत हैं. डाओ जोंस 600 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजारों के लिए आज विदेशी बाजारों से काफी अच्छे संकेत हैं, SGX Nifty में 1% की की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है.  SGX Nifty 16200 के लेवल के ऊपर हैं. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं, डाओ जोंस 600 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ. 

बड़ी कंपनियों के नतीजे 
आज किन कंपनियों के शेयरों पर आपको नजर रखनी चाहिए, खबरों के दम पर कौन से शेयर फोकस में रहने चाहिए, चलिए एक नजर डालते हें. 
बीते शुक्रवार को कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आए थे जिसमें HDFC Bank, L&T Tech, Oberoi Realty, JSPL, BEL, ICICI Pru शामिल हैं,  आज इन कंपनियों के शेयरों पर फोकस रखना चाहिए. आज जिन कंपनियों के नतीजे आएंगे उसमें Alok Industries, Heidelberg Cement, Bank of Maharashtra और KOLTE-PATIL के नतीजे शामिल हैं, जिस पर आपको नजर रखनी चाहिए. 

खबरों के दम पर चलेंगे शेयर
RIL या तेल मार्केटिंग कंपनियां MRPL और चेन्नई पेट्रोकेम आज फोकस में रखिएगा, क्योंकि सिंगापुर GRM अपने चार महीने के निचले स्तर पर चला गया है. Q1FY23 के दौरान GRM गिरकर अब 6.79 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जबकि पिछली तिमाहियों के हिसाब से ये औसतन 12 डॉलर हुआ करता था. दूसरी तरफ तेल मार्केटिंग कंपनियों ने ATF की कीमतों में 2.2% की कटौती की है, इसका फायदा एविएशन शेयरों पर दिख सकता है. यानी आपको SpiceJet, Interglobe Aviation पर आपको नजर रखनी चाहिए.

इसी हफ्ते 21 जुलाई को Quick Heal का बोर्ड बायबैक पर नतीजों पर चर्चा करेगा. इस पर नजर रखनी चाहिए Maharashtra Seamless को 130 करोड़ रुपये का गैस पाइप का ठेका मिला है. Shilpa Medicare में भी आज हलचल दिख सकती है, कंपनी के कर्नाटक रायचुर API फैसिलिटी को MOH-Russia से GMP यानी गुड मैन्यूफैक्चरिंग प्रैक्टिस का सर्टिफिकेट मिला है. एक और फार्मा कंपनी Orchid Pharma पर नजर रखिएगा, API के लिए PLI आवेदन को मंजूरी मिल गई है, इससे कंपनी की चीन से इंपोर्ट पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी.  

जिम्बाब्वे का रेलवे डिपार्टमेंट NRZ से RITES को 350 वैगन, 9 लोकोमोटिव के लिए ऑर्डर मिला है.  इसके अलावा Jagson Pharma के मैनेजमेंट में बदलाव हुआ है, मनीष गुप्ता को मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है. Mrs Bectors Food पर भी नजर रखिएगा, कंपनी ने राजपुरा में बिस्किट की नई प्रोडक्शन लाइन को लॉन्च किया है. PTC Ind ने 210 रुपये का राइट्स इश्यू का ऐलान किया है. हर 2 शेयर पर 3 राइट्स जारी होंगे.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 hour ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

3 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

3 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

6 hours ago