होम / बिजनेस / आज बाजार में किन शेयरों पर रखें नजर, खबरों के दम पर कहां होगी हलचल

आज बाजार में किन शेयरों पर रखें नजर, खबरों के दम पर कहां होगी हलचल

अमेरिकी बाजार कल अच्छी रिकवरी के साथ बंद हुए, यूरोप में हालांकि कमजोरी जारी है, एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. आज बाजार के लिए क्या अहम ट्रिगर्स हैं और खबरों वाले कौन से शेयर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों के लिए आज अमेरिकी बाजारों से बेहतर संकेत हैं. अमेरिकी बाजारों में कल भारी उतार चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ, डाओ जोंस 600 अंकों तक टूटने के बाद अंत में जाकर संभला और 142 की गिरावट पर बंद हुआ. यानी अमेरिकी बाजार अच्छा खासा रिकवर होकर बंद हुए हैं, हालांकि यूरोप के तीनों इंडेक्स 1.5 परसेंट से ज्यादा टूटे हैं. 

खबरों में रहेंगे ये शेयर 

ऐसे में आज आपको बाजार में कैसी रणनीति बनानी चाहिए, किन शेयरों और खबरों पर नजर रखनी चाहिए. आज बाजार के लिए ढेरों खबरें और ट्रिगर्स हैं. रिलायंस, ONGC, Oil India जैसे शेयर आज फोकस में रहेंगे. सरकार कच्चे तेल के उत्पादन और खर्च पर विंडफॉल टैक्स में कटौती कर सकती है. हालांकि ये खबर कल बाजार के बंद होने के आखिरी पलों में गई थी. लेकिन आज इस पर फैसला हो सकता है, इस फैसले का असर सबसे ज्यादा इन्हीं तीनों कंपनियों पर देखने को मिलेगा. 

LIC पर रखें नजर 
LIC पर आज आपको नजर रखनी चाहिए. कल एक अहम बैठक हुई थी, जिसके बाद इसकी लेटेस्ट एम्बेडेड वैल्यू निकाली गई जो कि 31 मार्च तक 5.41 लाख करोड़ रुपये आई है. 30 सितंबर 2021 को ये 5.39 लाख करोड़ रुपये थी. अगर आसान भाषा में समझें तो इसे इंश्योरेंस कंपनियों की वैल्यूएशन कहा जा सकता है. इसलिए LIC पर नजर रखें. 

कहीं डील कहीं ऑर्डर 
Borosil Renewables भी आज फोकस में रहेगा, क्योंकि बोर्ड ने 11,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है. Syngene International ने Zoetis के साथ बायोलॉजिक्स मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 10 साल के लिए डील की है. इस पर भी नजर रहनी चाहिए 
Adani Ports पर नजर रखिएगा, खबर ये है कि इजरायल के सबसे बड़े पोर्ट हायफा के लिए कंपनी ने बोली जीत ली है. बोली की रकम करीब 8700-8800 करोड़ रुपये के बीच है. इसलिए इस पर भी नजर रखना चाहिए. 
BEML पर भी आज फोकस बनाकर रखना चाहिए, कंपनी को 88 MEMU कार के लिए 262 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. 
इसके अलावा Neogen Chemicals में एक बल्क डील हुई है. यूके की कंपनी प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट ने 1.25 लाख शेयर खरीदे हैं. 
Vedanta पर भी नजर बनाकर रखिएगा, कंपनी 19 जुलाई को अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगी.      

आज बाजार के लिए क्या ट्रिगर्स 
आज F&O में फेडरल बैंक, JSPL, Oberoi Realty के नतीजे आएंगे, इन पर नजर रखना चाहिए. कैश में Aditya Birla Money, Just Dial, Kesoram Ind के नतीजे आएंगे. 
आज आपको Vodafone पर भी नजर रखनी है. आज प्रमोटर्स को शेयर जारी करने के लिए EGM होगी. MRPL पर भी फोकस रहना चाहिए क्योंकि मिनिमम शेयरहोल्डिंग के लिए बोर्ड बैठक होगी. Marksans Pharma का आज से 60 रुपये प्रति शेयर पर बायबैक शुरू हो जाएगा. 

बड़े इवेंट्स 
इसके अलावा आज कुछ इवेंट्स भी हैं जिन पर आपको फोकस बनाकर रखना चाहिए. आज अमेरिकी रिटेल बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आएंगे. आज ही चीन की GDP और औद्योगिक उत्पादन के भी आंकड़े आएंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

34 minutes ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

3 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

4 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

5 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

34 minutes ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

8 hours ago