होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल, पैसे लगाने से पहले जानिए क्या है खबर

आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल, पैसे लगाने से पहले जानिए क्या है खबर

बाजार खुलने से पहले ये जान लें कि खबरों के दम पर किन शेयरों में हलचल दिख सकती है. कौन से वो शेयर हैं जिनपर आपको नजर रखनी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: भारतीय बाजारों में इस हफ्ते सुस्ती का आलम है. ऐसे बाजार में कमाई का मौका कहां है, किन शेयरों पर आपकी नजर होनी चाहिए ताकि आप मुनाफा कमा सकें. इसका कोई सटीक फॉर्मूला तो नहीं है लेकिन कुछ ऐसे शेयरों पर नजर जरूर रख सकते हैं जो खबरों में हैं और जिसमें हलचल देखी जा सकती है. 

आज आएंगे नतीजे 

नतीजों का सीजन चल रहा है. आज सबसे पहले F&O में ACC, L&T Infotech के नतीजे आएंगे, इन दोनों कंपनियों के नतीजे हालांकि बाजार बंद होने के बाद आएंगे. लेकिन आपको इन पर आज से ही नजर रखनी चाहिए. इसके अलावा जिन कंपनियों के नतीजे भी आज आएंगे उनकी लिस्ट नीचे दी गई है, इन शेयरों पर भी आपको नजर रखनी चाहिए  

Angel One
Bombay Burmah Trading Corporation
Butterfly Gandhimathi Appliances
Earum Pharmaceuticals
GTPL Hathway 
Shakti Pumps (India)
Tata Elxsi
Tata Steel Long Products
Tiger Logistics (India) 

नतीजों के दम पर हलचल
Mindtree के नतीजे कल आए थे जो कि मार्केट की उम्मीदों से काफी बेहतर रहे हैं. आय करीब 8 परसेंट बढ़ी है, डॉलर आय में भी 4 परसेंट का इजाफा देखने को मिला है हालांकि मार्जिन में कोई खास इजाफा देखने को नहीं मिला है. ये 19 परसेंट से बढ़कर 19.2 परसेंट रही है. Tata Metaliks के नतीजे भी कल आए थे,  इसकी आय तो 10 परसेंट बढ़ी है, लेकिन मुनाफा 95 करोड़ रुपये से घटकर 1 करोड़ रुपये हो गया है. इन दोनों कंपनियों के शेयरों पर भी नजर रहनी चाहिए. 

खबरों में शेयर 
इसके अलावा कुछ खबरों वाले शेयर भी हैं जिनके मूवमेंट पर आपको नजर रखनी है. रत्नामणि मेटल (Rantamani Metal) पर आज फोकस रखें क्योंकि इसके 2.3 करोड़ बोनस शेयरों की आज लिस्टिंग होनी है. इसके अलावा TCS, Bosch, Piramal Ent. जैसी कंपनियों के डिविडेंड की एक्स डेट भी आज ही है. 

इन पर भी फोकस 
1. इंफोसिस की सब्सिडियरी ने BASE Life Science का अधिग्रहण किया है, ये सौदा 850 करोड़ रुपये हुआ है. 
2. इसके अलावा Hindustan Zinc ने 21 रुपये प्रति शेयर का ऐलान किया है. कंपनी डिविडेंड पर 8900 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसकी रिकॉर्ड डेट 21 जुलाई होगी. 
3. Tata Power की सब्सिडियरी को कर्नाटक में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन से ऑर्डर मिला है. 
4. JSW Energy की सब्सिडियरी JSW Neo Energy को 300 मेगावाट क्षमता के लिए सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन से ही ऑर्डर मिला है. 
5. इसके अलावा Glenmark Pharma के नाइट्रिक ऑक्साइड नेजल स्प्रे का तीसरे चरण का क्लीनकल ट्रायल पूरा हो चुका है.  
6. आज जून महीने के थोक महंगाई के आंकडे़ (WPI) भी आएंगे. यहां भी ध्यान देना जरूरी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 hour ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

4 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

5 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

6 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

6 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 hour ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

9 hours ago