होम / बिजनेस / आज बाजार में इन शेयरों पर रखें नजर, खबरों के दम पर दिख सकती है हलचल

आज बाजार में इन शेयरों पर रखें नजर, खबरों के दम पर दिख सकती है हलचल

आज कुछ निफ्टी की कंपनियों के नतीजे आएंगे, कई कंपनियों के डिविडेंड की एक्स डेट भी है. शेयरों में कैसी हलचल दिख सकती है, एक नजर

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजारों के लिए आज विदेशी बाजारों से अच्छे संकेत नहीं हैं. SGX Nifty आज कमजोरी के साथ खुला है, सोमवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ ही बंद हुए हैं. ऐसे में खबरों के दम पर किन शेयरों में आज हलचल दिख सकती है और कहां आपको नजर रखनी चाहिए.  

आज आएंगे नतीजे 
आज निफ्टी की कंपनियों HDFC Life और HUL के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आएंगे. इसके अलावा Ambuja Cement, L&T Financial, ICICI Lombard, Polycab India के भी नतीजे आएंगे, इन पर आपको फोकस बनाकर रखना चाहिए. 

नतीजों के बाद फोकस में कंपनियां 
कल NELCO के पहली तिमाही के नतीजे आए थे, इसके नतीजे मिले-जुले रहे हैं. आय में 48 परसेंट का उछाल देखने को मिला है, जबकि मार्जिन 22 परसेंट से गिरकर 18.4 परसेंट दर्ज हुई है. हालांकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 24 परसेंट का बड़ा उछाल देखने को मिला है, आज इस शेयर पर नतीजों के दम पर एक्शन दिख सकता है. इसके अलावा Alok Indistries के नतीजे भी मिले-जुले रहे हैं, जून तिमाही में आय YoY आधार पर करीब 56 परसेंट बढ़ी है, लेकिन घाटा भी बढ़कर 142 करोड़ रुपये रहा है.  

खबरों के दम पर हलचल 
अब एक नजर उन शेयरों पर जिनमें खबरों के दम पर हलचल दिख सकती है. Vedanta पर आपको नजर रखनी चाहिए क्योंकि डिविडेंड पर आज कंपनी की बोर्ड बैठक है. Mastek ने Metasoftech Solutions में 100 परसेंट हिस्सा खरीदा है, ये डील करीब 613 करोड़ रुपये में हुई है. 

Minda Industries के 28.6 करोड़ बोनस शेयरों की आज लिस्टिंग होगी, इस पर भी नजर बनाकर रखना चाहिए, इसके अलावा Federal Bank, HCL Tech, Karur Vysya Bank, Goodrick Group इनके डिविडेंड की एक्स डेट है. TUBE investment TI Clean Mobility ने IPLTech Electric को खरीदा है. ये डील 246 करोड़ रुपये में हुई है, ये शेयर फोकस में रहना चाहिए. 

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने सभी विमानन कंपनियों को आदेश दिया है कि 28 जुलाई तक सभी कमियां दूर कर लें, इस निर्देश का असर SpiceJet, Interglobe Aviation जैसे शेयरों पर दिख सकता है. 
Patanjali Food पर नजर रखिएगा, कंपनी ने तेल की कीमत में एक बार फिर से 6-10 रुपये तक की कटौती का ऐलान किया है, इसके पहले भी कंपनी 30 रुपये प्रति लीटर दाम घटा चुकी थी.  

Hero Moto ने प्रीमियम सेगमेंट में Xpulse 200 4V को लॉन्च किया है, इस खबर के दम पर शेयर में आज हलचल दिख सकती है. Surya Roshni को Bharat Gas से 91 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. Manglore Chemical पर भी फोकस रखना चाहिए, कंपनी ने अपना फर्टिलाइजर फॉस्फेटिक प्लांट बंद कर दिया है. 

VIDEO: डॉलर और यूरो की वैल्यू बराबर हुई, जानिए क्या हैं इसके मायने

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

28 minutes ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

2 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

2 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

2 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

2 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

5 hours ago