होम / बिजनेस / वैश्विक तनाव और विदेशी बिकवाली से शेयर बाजार दबाव में, आईटी-बैंकिंग शेयरों को झटका

वैश्विक तनाव और विदेशी बिकवाली से शेयर बाजार दबाव में, आईटी-बैंकिंग शेयरों को झटका

बुधवार को BSE सेंसेक्स 244.98 अंक गिरकर 83,382.71 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE का निफ्टी भी 66.70 अंक टूटकर 25,665.60 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव के कारण गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहा. इससे पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ. वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिकी टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया. बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 244.98 अंक यानी 0.29 फीसदी गिरकर 83,382.71 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 442 अंक से ज्यादा गिरकर 83,185 के आसपास पहुंच गया था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 66.70 अंक यानी 0.26 फीसदी टूटकर 25,665.60 पर बंद हुआ.

आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव

बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह आईटी और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली रही. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, मारुति, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में बंद हुए.

कुछ शेयरों में दिखाई दी मजबूती

गिरते बाजार के बावजूद टाटा स्टील, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और ये बढ़त के साथ बंद हुए.

इन 7 शेयरों में दिख रहा मजबूत तेजी का संकेत

तकनीकी चार्ट के मुताबिक MMTC, Jupiter Wagons, MRPL, Union Bank of India, Chennai Petroleum, Hindustan Copper और Vedanta ने अपने 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. इससे इन शेयरों में आगे भी तेजी बने रहने के संकेत मिल रहे हैं.

इन शेयरों में मंदी का अलर्ट

वहीं MACD इंडिकेटर के मुताबिक Tata Elxsi, V-Guard, Nippon Life AMC, Polycab India, Kalyan Jewellers, Go Digit General Insurance और Hexaware Technologies के शेयरों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. इन शेयरों में आने वाले दिनों में दबाव बना रह सकता है. बाजार में जारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को किसी भी शेयर में निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए क्योंकि मौजूदा हालात में बाजार की दिशा तेजी से बदल रही है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

3 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

6 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

6 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

6 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

2 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

3 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.