✕

होम / बिजनेस / वीकेंड पर अमीरों वाली फीलिंग के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, तेजी के हैं संकेत

वीकेंड पर अमीरों वाली फीलिंग के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, तेजी के हैं संकेत

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए कल का दिन शानदार रहा. पिछली सभी गिरावटों को पीछे छोड़ते हुए गुरुवार को बाजार में बंपर तेजी देखी गई. इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,196.98 अंकों के उछाल के साथ 75,418.04 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 369.85 अंक चढ़कर 22,967.65 पर बंद हुआ. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकता है उतार-चढ़ाव
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. पहले बात करते हैं तेजी वाले शेयरों की. MACD की मानें तो आज Sharda Motor Industries, Wendt (India), Divi's Laboratories, Finolex Cables, HEG, GM Breweries, Bemco Hydraulics और Pitti Engineering में उछाल देखने को मिल सकता है. कहने का मतलब है कि इन शेयरों की कीमतों में तेजी आ सकती है. जबकि Godrej Properties, Bharat Rasayan, Vadilal Industries, Maithan Alloys, Mrs Bectors Food Specialities, Ajanta Pharma और Astral  में मंदी देखने को मिल सकती है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

इनमें दिखी मजबूत खरीदारी
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Adani Ports, Adani Enterprises, M&M, Eicher Motors, Bharti Airtel, Tata Steel और Divi's Labs का नाम शामिल है. चलिए इन स्टॉक्स के पिछले रिकॉर्ड पर भी नजर डाल लेते हैं, इससे आपको मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसानी होगी. अड़ानी पोर्ट्स कल करीब 5% की बढ़त के साथ 1,444.35 रुपए पर बंद हुआ. इस साल अब तक ये शेयर 37.84% का रिटर्न दे चुका है. Adani Enterprises के शेयर कल शानदार 8.19% की तेजी के साथ 3,398.20 रुपए पर पहुंच गए. महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में कल करीब 4 प्रतिशत की मजबूती आई और यह 2,610 रुपए पर बंद हुआ. इसी तरह Eicher Motors के शेयर 3.40%, भारती एयरटेल  2.05%, टाटा स्टील 1.07% और Divi's Labs 1.12% की मजबूती के साथ बंद हुए.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

13 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

14 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

14 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.