होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव के साथ करें सप्ताह की शुरुआत, मुस्कुराने की मिल सकती है वजह!

इन शेयरों पर दांव के साथ करें सप्ताह की शुरुआत, मुस्कुराने की मिल सकती है वजह!

शेयर बाजार पिछले हफ्ते तेजी के साथ बंद हुआ था. आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार शेयर बाजार (Stock Market) के लिए शानदार रहा. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्‍स 440.33 अंक चढ़कर 72,085.63 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 156.35 अंकों की बढ़त के साथ 21,853.80 पर पहुंच गया था. बाजार को रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL) और आईटी शेयरों में निवेशकों द्वारा दिखाए गए रुझान से मजबूती मिली. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं और सप्ताह की शुरुआत आप किन शेयरों पर दांव से साथ कर सकते हैं. 

इनमें आ सकता है उछाल
सबसे पहले जानते हैं कि MACD ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Adani Ports, Abbott India, Motherson Engineers India, Redington Indian Oil Corporation और Aditya Birla Corporation पर तेजी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकती है. इसका एक मतलब ये भी है कि इन पर दांव लगाकर आपके पास मुनाफा कमाने का भी मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.   

ये भी पढ़ें - Adani के इस शेयर की धीमी है रफ्तार, लेकिन कभी भी लग सकता है टॉप गियर!

इन पर भी रखें नजर
इसी तरह, MACD ने Linde India, Ircon International, Godrej Industries, SKF India, Eris Lifesciences और Grindwell Norton में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.  इन स्टॉक के पिछले हफ्ते के प्रदर्शन की बात करें, तो Linde India तेजी के साथ 5,545 रुपए पर बंद हुआ था. Ircon International 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 232.25 रुपए पर आ गया था. इसके अलावा, बाकी सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए. वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इसमें Sharda Cropchem और Vedant Fashions का नाम शामिल हैं. हालांकि, ये बात अलग है कि शुक्रवार को दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

2 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

22 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

2 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago