होम / बिजनेस / उछाल पर Hero MotoCorp के शेयर, फिर क्यों ब्रोकरेज फर्म ने घटाई रेटिंग?

उछाल पर Hero MotoCorp के शेयर, फिर क्यों ब्रोकरेज फर्म ने घटाई रेटिंग?

हीरो मोटोकॉर्प के लिए आने वाले दिनों में होंडा परेशानी खड़ी कर सकती है. क्योंकि उसने 100cc सेगमेंट में एंट्री ले ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर बनाने वाली दिग्गज कंपनी Hero MotoCorp स्टॉक मार्केट पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. कंपनी के शेयर बुधवार को तेजी के साथ 2,974.60 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 दिनों में ये शेयर 2.93% और एक महीने में 15.46% ऊपर चढ़ा है. सालाना-आधार पर भी इसने ग्रीन लाइन पकड़कर रखी हुई है. इसके बावजूद घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने इसकी रेटिंग घटाते हुए टारगेट प्राइज को भी कम कर दिया है.

इसलिए घटाई रेटिंग
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि HDFC सिक्योरिटीज ने हीरो मोटोकॉर्प की रेटिंग कम कर दी है. साथ ही उसके शेयर के टारगेट प्राइज में भी कटौती की है. ब्रोकरेज फर्म का यह भी कहना है कि हीरो मोटोकॉर्प का शेयर मौजूदा लेवल से लगभग 16% फिसल सकता है. HDFC सिक्योरिटीज ने अपने इस फैसले की वजह भी बताई है. फर्म का कहना है कि हीरो मोटोकॉर्प की प्रतियोगी कंपनी होंडा (Honda) की नई सेगमेंट में एंट्री के चलते मार्केट में हीरो का दबदबा कम होगा. इस वजह से रेटिंग और टारगेट प्राइज दोनों कम किए गए हैं. बता दें कि होंडा मोटर एंड स्कूटर इंडिया ने 100cc के एंट्री-लेवल सेगमेंट में एंट्री मारी है. इसके अलावा, कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर भी फोकस किए हुए है. वो जल्द ही 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है. 

Hero बिगाड़ सकती है खेल
HDFC सिक्योरिटीज ने Hero MotoCorp के शेयर का टारगेट प्राइज घटाकर 2512 रुपए कर दिया है. Honda ने 64900 रुपए की कीमत में शाइन नाम से 100cc बाइक लॉन्च की है. दरअसल, ये बाइक पहले केवल 125cc में उपलब्ध है, लेकिन अब इसे 100cc में भी उतारा गया है. कंपनी ने इंजन में यह बदलाव करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की तैयारी की है. क्योंकि इस बदलाव से बाइक की कीमत कम हो गई है. Honda की योजना पहले साल में 3 लाख शाइन 100cc बेचने की है. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि यदि होंडा की योजना ट्रैक पर रहती है, तो हीरो का कारोबार प्रभावित हो सकता है.

इस सेगमेंट में घटी हिस्सेदारी
फिलहाल अभी 100cc सेगमेंट में Hero का दबदबा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी का लगभग 78% सेल्स वॉल्यूम इसी सेगमेंट से आता है. वहीं, 125cc सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर काफी कम हो गया है. वित्त वर्ष 2019 में यह 55% था, जो अब घटकर 21 प्रतिशत रह गया है. ऐसे में यदि 100cc का उसका बाजार प्रभावित होता है, तो इसका असर स्टॉक मार्केट में कंपनी की परफॉरमेंस पर भी पड़ सकता है. यही वजह है कि ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर की रेटिंग और टारगेट प्राइज दोनों में कटौती की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

12 minutes ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

27 minutes ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

43 minutes ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

10 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

15 hours ago

बड़ी खबरें