✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार अपडेट: आज RBL Bank और Titan Company समेत इन शेयरों में दिखे तेजी के संकेत

शेयर बाजार अपडेट: आज RBL Bank और Titan Company समेत इन शेयरों में दिखे तेजी के संकेत

कल BSE सेंसेक्स 153.09 अंक टूटकर 81,773.66 अंक पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 62.15 अंक फिसलकर 25,046.15 अंक पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

बुधवार यानी 08 अक्टूबर को घरेलू शेयर बाजार में लगातार चार दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लगा. प्रमुख कंपनियों जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 153.09 अंक यानी 0.19% टूटकर 81,773.66 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 62.15 अंक यानी 0.25% फिसलकर 25,046.15 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 611 अंकों का उतार-चढ़ाव देखने को मिला. दिन के ऊपरी स्तर पर यह 82,257.74 अंक तक गया था, जबकि निचले स्तर पर 81,646.08 अंक तक गिरा.

इन शेयरों में दिखी गिरावट

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट रही. वहीं टाइटन, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा जैसे शेयरों में तेजी दर्ज की गई. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इन शेयरों में निकट भविष्य में और बढ़त की संभावना बनी हुई है.

आज के लिए खरीदारी वाले शेयर

विशेषज्ञों के अनुसार जिन शेयरों में निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है, उनमें ITI Ltd, Aster DM Health, Sonata Software, RBL Bank, Titan Company, IFCI और IndiaMART शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार कर लिया है, जो बुलिश ट्रेंड का संकेत है.

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ कंपनियों ने हाल ही में बड़े प्रोजेक्ट्स, मजबूत तिमाही नतीजे और नए ऑर्डर्स जैसे महत्वपूर्ण अपडेट दिए हैं. इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, ज्वेलरी, कोल, कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स और रियल एस्टेट जैसे विविध सेक्टर्स शामिल हैं. GR Infraprojects को झारखंड हाईवे अथॉरिटी से 290 करोड़ रुपये का सड़क निर्माण प्रोजेक्ट मिला है, जबकि Senco Gold ने 6.5% की सालाना ग्रोथ के साथ 5 नए स्टोर्स लॉन्च किए. CONCOR ने कंटेनर मूवमेंट में 10.5% की वृद्धि दर्ज की और Coal India ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए IRCON के साथ साझेदारी की. Solar Industries को SECL से 483 करोड़ रुपये का बल्क एक्सप्लोसिव्स ऑर्डर मिला है और Escorts Kubota ने R&D में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है. IRB InvIT Fund ने ₹3,000 करोड़ जुटाने के लिए QIP लॉन्च किया है, वहीं Prestige Estates ने Q2FY26 में 55% की ग्रोथ के साथ 4,212 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. Saatvik Green का प्रॉफिट 118.8 करोड़ रुपये पहुंचा, और Crompton Greaves को तेलंगाना में सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट के लिए 51.59 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इन सभी अपडेट्स को देखते हुए, इन स्टॉक्स में तगड़ी कमाई का मौका बन सकता है.

मंदी के संकेत देने वाले शेयर

एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं, जिनमें Orient Refractories, Kaynes Technology, Anant Raj, NLC India, Metropolis Health, UNO Minda और Honasa Consumer शामिल हैं. इन शेयरों में आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना जताई जा रही है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

2 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

12 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

16 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago