होम / बिजनेस / Adani Power सहित आज इन शेयरों में मिल रहे हैं तेजी के संकेत
Adani Power सहित आज इन शेयरों में मिल रहे हैं तेजी के संकेत
मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए स्टॉक मार्केट से आज भी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) में नरमी का दौर जारी है. मंगलवार को भी मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ. कारोबारी सत्र की समाप्ति पर BSE सेंसेक्स 18.82 अंकों की गिरावट के साथ 60,672.72 और NSE निफ्टी 17.90 अंक लुढ़ककर 17,826.70 के स्तर पर आ गया था. आज यानी बुधवार को भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. चलिए नजर डालते हैं किन शेयरों में आज बढ़त और किन में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं.
Adani Power में आएगी तेजी
मूमेंटम इंडिकेटर MACD की मानें तो आज Adani Power, IDBI Bank, SAIL और NMDC में तेजी आ सकती है. जबकि Infosys, Piramal Enterprises, L&T Finance Holdings और Indian Hotels में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. अडानी पावर कल 4.97% की तेजी के साथ 171 रुपए पर बंद हुआ था. अडानी समूह की इस कंपनी का शेयर रिकवरी मोड में नजर आ रहा है. वहीं, IDBI बैंक में भी मंगलवार को मामूली उछाल आया. फिलहाल ये 50.15 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
ये शेयर हैं खबरों में
SAIL यानी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का शेयर भी पिछले कारोबारी दिन एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 87.10 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, NDMC मामूली बढ़त के साथ 119.20 रुपए पर कारोबार कर रहा था. इन शेयरों के अलावा आज LIC Housing Finance, Biocon, Sapphire Foods India, Bharat Electronics और Zensar Technologies के शेयरों पर भी नजर रखें. सरकारी कंपनी Bharat Electronics ने एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के साथ एक एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम शुरू किया है. इसका असर कंपनी के शेयरों पर पड़ सकता है. वहीं, एलआईसी हाउसिंग में ICICI Prudential Mutual Fund द्वारा 2.03 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की बात सामने आई है.
इनकी आज है इन्वेस्टर मीट
आज टाटा मोटर्स, Crompton Greaves Consumer Electricals, eMudhra, PVR, Mahindra & Mahindra, Grasim Industries, Tata Steel, Blue Star, Zomato, Mahindra Logistics और UltraTech Cement की इन्वेस्टर मीट होने वाली है. इस मीटिंग से बाहर आने वाली खबरें कंपनियों के शेयरों पर प्रभाव डाल सकती हैं. लिहाजा, इन पर भी आज नजर रखी जानी चाहिए.
टैग्स