होम / बिजनेस / इन शेयरों में निवेश से करें सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत, तेजी के हैं संकेत
इन शेयरों में निवेश से करें सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत, तेजी के हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस यानी MACD ने आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार (Stock Market) के लिए अच्छा रहा. BSE सेंसेक्स जहां 973.61 अंकों की उछाल के साथ 62,027 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 245 अंकों की तेजी के साथ 18,314.80 के लेवल पर पहुंच गया. आज यानी सोमवार को बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है. आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं, उनका भी मार्केट पर असर पड़ सकता है.
MACD के संकेत
अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस यानी MACD ने आज किन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. Daawat, M&M, Eelecon और Metropolis के शेयरों में आज उछाल दर्ज की जा सकती है. जबकि, REC, Westlife Developers, Zomato, Delhivery और Magma Fincorp में आज के कारोबारी सत्र में मंदी देखने को मिल सकती है. सीधे शब्दों में कहें तो गिरावट आ सकती है.
ऐसा है पिछला रिकॉर्ड
अब जल्दी से तेजी के संकेत वाले शेयरों का पिछला रिकॉर्ड भी खंगाल लेते हैं, ताकि आपको मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसानी हो. शुरुआत करते हैं Daawat से. LT Foods Ltd दावत ब्रैंड नाम से चावल बेचती है और इसी नाम से कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड है. शुक्रवार को ये शेयर 4.22% की बढ़त के साथ 113.50 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में इसने 4.08% और एक महीने में 16.17% का रिटर्न दिया है. यानी इसमें तेजी का दौर जारी है. इसी तरह, M&M यानी Mahindra And Mahindra Ltd के शेयर बीते हफ्ते करीब 2 फीसदी उछाल के साथ 1,275.05 पर ट्रेड कर रहे थे. इसका पिछले 5 दिन और एक हफ्ते का रिकॉर्ड भी अच्छा है.
एक दिन में 12% की तेजी
Elecon Engineering Company Ltd स्टॉक मार्केट में Eelecon के नाम से लिस्टेड है. बीते शुक्रवार को इसमें शानदार 12.04% की तेजी दर्ज हुई थी. 511 रुपए पर ट्रेड कर रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 13.24% और 15.36% की छलांग लगा चुका है. यह अपने 52 हफ्तों के हाई लेवल 511.80 से आज आगे निकल सकता है. Metropolis Healthcare Ltd यानी Metropolis के लिए भी शुक्रवार का दिन अच्छा रहा. ये शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1,356.95 रुपए के लेवल पर बंद हुआ. बीते 5 दिन और 1 महीने में भी इसने तेजी दिखाई है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स