✕

होम / बिजनेस / लगातार चौथे दिन फिसला शेयर बाजार, जानिए किन शेयरों में तेजी और किनमें मंदी के संकेत

लगातार चौथे दिन फिसला शेयर बाजार, जानिए किन शेयरों में तेजी और किनमें मंदी के संकेत

गुरुवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77.84 अंक की गिरावट के साथ 84,481.81 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 50 मामूली 3 अंक फिसलकर 25,815.55 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता और वैश्विक बाजारों के नरम रुख का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77.84 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 84,481.81 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 84,780.19 का ऊपरी और 84,238.43 अंक का निचला स्तर छुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 मामूली 3 अंक यानी 0.01 फीसदी फिसलकर 25,815.55 अंक पर लगभग सपाट बंद हुआ. वहींं, तकनीकी संकेतकों और 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार करने वाले शेयरों के आधार पर बाजार विशेषज्ञ आज के कारोबार में कुछ शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं. आइए जानते हैं बाजार का हाल और किन शेयरों में दिख रही है मजबूती.

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स और गेनर्स

कल सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सन फार्मा, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहे. दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और ये बढ़त के साथ बंद हुए.

आज इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

तकनीकी संकेतों के मुताबिक जिन शेयरों में इस समय मजबूत तेजी दिखाई दे रही है, उनमें HBL Power, HDFC AMC, Reliance Power, Nippon Life AMC, Hindustan Copper, Reliance Infrastructure और Motilal Oswal शामिल हैं. इन शेयरों ने अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर लिया है, जिसे बाजार में तेजी का मजबूत संकेत माना जाता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

वहीं, MACD जैसे तकनीकी संकेतक ABB Power, Ola Electric Mobility, Siemens Energy India, Indian Oil Corporation, Ramkrishna Forgings, Aditya Birla Lifestyle Brands और GE Vernova T&D India के शेयरों में मंदी की ओर इशारा कर रहे हैं. इससे संकेत मिलता है कि इन स्टॉक्स में आगे दबाव देखने को मिल सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार भले ही फिलहाल दबाव में हो, लेकिन चुनिंदा शेयरों में तेजी के संकेत निवेशकों के लिए अवसर लेकर आ रहे हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

18 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

21 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

21 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

21 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

17 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

18 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.