✕

होम / बिजनेस / चुनावी नतीजों के रुझान के बीच डूबा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

चुनावी नतीजों के रुझान के बीच डूबा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों का असर दिख रहा है और बाजार गिरावट के साथ खुलने के बाद और गोता लगाता जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. और शुरुआती मतगणना के रुझानों के बीच बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. सेंसेक्स में करीब 1100 अंकों की गिरावट आई थी तो निफ्टी बैंक में 850 अंक और निफ्टी में करीब 320 अंकों की गिरावट आई थी. सेंसेक्स करीब 1.80% गिरकर 75,180 के आसपास खुला. निफ्टी भी 1.70% से ज्यादा की गिरावट लेकर 22,900 के ऊपर खुला. निफ्टी बैंक 1.90% की गिरावट के साथ निफ्टी 50,000 के लेवल पर खुला.

शेयर बाजार में गिरावट

खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स में 2363.83 अंक या 3.09 फीसदी की गिरावट देखी गई और ये 74,104.95 पर आ गया है. सेंसेक्स में कल जितनी तेजी से ऊपरी लेवल देखे जा रहे थे आज उतनी ही तेजी से गिरावट देखी जा रही है. आज के कारोबार में बैंक निफ्टी 1500 अंक से ज्यादा टूट गया था लेकिन कुछ रिकवरी देखी गई. आज इंडिया VIX में 20 फीसदी की तेजी देखी गई है और ये बाजार का वोलेटेलिटी इंडेक्स है.

कल बाजार ने बनाया था रिकॉर्ड

सोमवार को जब शेयर बाजार की क्लोजिंग हुई तो बीएसई सेंसेक्स 2500 अंकों की तेजी के साथ 76,469 और निफ्टी 733 अंकों के उछाल के साथ 23,263 अंकों पर क्लोज हुआ. 2009 के बाद एक सेशन में बाजार में ये सबसे बड़ी तेजी है. सेंसेक्स ने 3 जून को 76,738 और निफ्टी ने 23,338 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया. 3 जून को बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 426.24 लाख करोड़ रुपये पर जाकर बंद हुआ यानि एक ही सेशन में निवेशकों की दौलत में 14 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का उछाल देखा गया. ये भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप का ये उच्चतम स्तर है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

58 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

2 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

2 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago