✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में दिखी तेजी, आज Swan Energy, Swiggy समेत इन शेयरों में तेजी के संकेत

शेयर बाजार में दिखी तेजी, आज Swan Energy, Swiggy समेत इन शेयरों में तेजी के संकेत

कल BSE का सेंसेक्स 260.74 अंकों की तेजी के साथ 80,998.25 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 77.70 अंक चढ़कर 24,620.20 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया. वैश्विक संकेतों और प्रमुख कंपनियों में लिवाली के चलते बाजार में मजबूती देखी गई. निवेशकों की नजर आज Swan Energy, Swiggy और अन्य कुछ प्रमुख शेयरों पर रहेगी, जिनमें तेजी के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं. कल बॉबई शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स बुधवार को 260.74 अंकों की तेजी के साथ 80,998.25 पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 349.78 अंक तक उछल गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 77.70 अंक चढ़कर 24,620.20 पर बंद हुआ. आइए जानते हैं आज कौन-से शेयर फोकस में रहने वाले हैं?

तेजी की वजह

बाजार में आई इस तेजी के पीछे प्रमुख वजह रही अमेरिका में बेहतर रोजगार आंकड़े और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक माहौल. इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच व्यापार वार्ता की खबरों ने भी निवेशकों की धारणा को मजबूत किया. रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे हैवीवेट स्टॉक्स में खरीदारी से भी बाजार को सहारा मिला.

किन शेयरों ने किया निवेशकों को मालामाल?

बुधवार को जिन कंपनियों के शेयरों में उल्लेखनीय बढ़त देखने को मिली, उनमें इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) 3.32% की बढ़त, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर शामिल हैं, ये सभी हरे निशान पर बंद हुए.

इन शेयरों में दिख रही तेजी

विशेषज्ञों के अनुसार आज जिन स्टॉक्स में तेजी के मजबूत संकेत मिल रहे हैं और जिन्होंने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार किया है. उनमें Ircon International, Railtel Corporation, Swan Energy, Swiggy, Nava Bharat Ventures, Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE), RVNL (Rail Vikas Nigam Limited) शामिल हैं. इन स्टॉक्स में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी से आने वाले दिनों में और तेजी की संभावना है.

इन शेयरों में दिख रहे मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) के अनुसार, कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत सामने आए हैं. जिन कंपनियों में गिरावट का रुझान देखा जा रहा हैं उनमें Aditya Birla Fashion & Retail, Indegene, Cholamandalam Financial Holdings, Glenmark Life Sciences, Cholamandalam Investment and Finance Company, PTC Industries,  India Cements शामिल है. इन स्टॉक्स से फिलहाल दूरी बनाना निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

46 minutes ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

53 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 hour ago