✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन उछाल, जानिए आज कहां है कमाई का मौका?

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन उछाल, जानिए आज कहां है कमाई का मौका?

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 443.79 अंक और NSE का निफ्टी भी 130.70 अंक यानी 0.53% की तेजी के साथ बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई. विदेशी पूंजी के नए प्रवाह और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने निवेशकों की धारणा को मजबूत किया. इस वजह से प्रमुख शेयर सूचकांकों ने ऊंची छलांग लगाई है. आइए जानते हैं आज आपको कौन-से शेयर कमाई करा सकते हैं और किन शेयर से दूर रहने की जरूरत है?

सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत बढ़त

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 443.79 अंकों की तेजी के साथ 81,442.04 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 912.88 अंक तक उछलकर 81,911.13 के स्तर को भी छू गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 130.70 अंक यानी 0.53% की तेजी के साथ 24,750.90 अंक पर बंद हुआ. इस तेजी में आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई खरीदारी ने खास भूमिका निभाई. इन दिग्गज शेयरों के प्रदर्शन ने सूचकांकों को मजबूती दी.

सेंसेक्स की टॉप परफॉर्मिंग कंपनियां

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में *इटर्नल लिमिटेड (पूर्व में जोमैटो)* के शेयरों में सबसे अधिक 4.50% की तेजी देखी गई. इसके अलावा *पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर* के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई.

किन स्टॉक्स में रही गिरावट

तेजी के इस माहौल में कुछ शेयरों पर दबाव भी रहा. *इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस* के शेयरों में गिरावट देखने को मिली.

इन शेयरों में दिख रही है दमदार खरीदारी

विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स ने गुरुवार को अपना 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार किया. इनमें Cochin Shipyard, Brainbees Solutions, JM Financial, Data Patterns (India), Sobha, Welspun Corp, Hindustan Zinc शामिल रही. इनमें तेजी का रुख भविष्य में भी बरकरार रह सकता है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक MACD (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) के अनुसार कुछ स्टॉक्स में मंदी का रुझान शुरू हो गया है. इनमें Graphite India, RBL Bank, TBO Tek, Jubilant Ingrevia, Emami, Deepak Fertilisers, MMTC शामिल हैं.  निवेशकों को इन शेयरों में सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

43 minutes ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

50 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 hour ago