✕

होम / बिजनेस / Stock Market: आज कहां पैसा लगाने में है समझदारी, यहां मिलेगी पूरी जानकारी? 

Stock Market: आज कहां पैसा लगाने में है समझदारी, यहां मिलेगी पूरी जानकारी? 

शेयर बाजार में तेजी लौट आई है. पिछले हफ्ते के आखिरी दिन मार्केट बड़ी गिरावट पर बंद हुआ था. जबकि इस हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market)  के लिए हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही. सोमवार को बाजार उछाल के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 375.61 अंक चढ़कर 81,559.54 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 84.25 अंकों की मजबूती हासिल करते हुए 24,936.40 पर पहुंच गया. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अधिकांश फायदे में रहीं. खासकर, ITC, कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक  और एचडीएफसी बैंक आदि में अच्छी बढ़त देखने को मिली. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर MACD के संकेतों की बात करें, तो आज तेजी और मंदी के संकेत वाले शेयरों की लंबी लिस्ट है. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें, तो Blue Star, Jubilant Pharmova, Bharat Rasayan, United Spirits, Macfos, JSW Energy और Orchid Pharma में आज तेजी देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि इन स्टॉक्स में भाव चढ़ सकते हैं. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाज़ार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनसे बनाएं दूरी 
इसी तरह, MACD ने TVS Holdings, LTTS, Tata Elxsi, Nelco, Venky's, Lupin, Mankind Pharma, BHDFC AMC और Apollo Hospitals में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधानी बरतें. TVS Holdings के शेयर कल बढ़त के साथ 14,172.95 रुपए पर बंद हुए थे. Tata Elxsi में तो 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई. हालांकि, Nelco ज़रूर करीब 3 प्रतिशत लुढ़ककर 1,190 रुपए पर बंद हुआ.

इनमें मजबूत खरीदारी
आखिरी में उन शेयरों की बात करते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में आज Dabur India, Glenmark Life, Gujarat Fluorochemicals, Godrej Consumer, HUL, Jubilant Pharmova और DOMS Industries का नाम शामिल है. इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

43 minutes ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

50 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

57 minutes ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

3 hours ago

बड़ी खबरें