होम / बिजनेस / Stock Market: मंगलवार को भर गई झोली? आज इन शेयरों पर दांव लगाकर करें कमाई

Stock Market: मंगलवार को भर गई झोली? आज इन शेयरों पर दांव लगाकर करें कमाई

शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई. मंगलवार को सेंसेक्स 418.45 अंक यानी 0.67% उछलकर 63,143.16 पॉइंट्स पर पहुंच गया. इसी तरह, निफ्टी में भी 114.65 अंक यानी 0.62& की तेजी आई और यह 18,716.15 के लेवल पर बंद हुआ. बता दें कि सेंसेक्स का ये पिछले छह माह का उच्चतम स्तर है. इस दौरान, ITC के साथ-साथ टाइटन, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक आदि शेयरों में तेजी देखी गई.

इनमें आ सकती है तेजी
अब जान लेते हैं कि MACD ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें, तो आज यानी बुधवार को GAIL, Dish TV India, Ujjivan Small Finance और Samvardhana Motherson में तेजी देखने को मिल सकती है. इसके विपरीत  Maruti Suzuki, Bharti Airtel, IOB, Ramco Cements और Action Construction के शेयर में MACD ने मंदी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इनमें गिरावट की संभावना है.

मजबूत खरीदारी वाले शेयर
इनके अलावा कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. कहने का मतलब है कि निवेशक इनकी खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इस लिस्ट में Tata Communications के साथ-साथ Olectra Greentech, Bombay Burmah और Macrotech Developers शामिल हैं. Tata Communications के शेयर मंगलवार को करीब 8 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,594 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 दिनों में इसने 12.79% और एक महीने में 27.04% का रिटर्न दिया है. 

इनमें बिकवाली का दबाव
Olectra Greentech के लिए भी मंगलवार शुभ रहा. इस दौरान कंपनी का शेयर 7.62% उछलकर 910 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. Bombay Burmah Trading Corporation में पिछले कारोबारी सत्र में धमाकेदार 10.97% की तेजी आई. यानी कल जिन्होंने इस शेयर में पैसा लगाया होगा, उन्हें करीब 11% का रिटर्न मिल गया होगा. इसी तरह, Macrotech Developers के शेयर भी 10.48% की छलांग के साथ 678.05 रुपए पर बंद हुए. इसके साथ ही कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी देखने को मिल रहा है. इसमें GHCL Textiles, Kshitij Polyline और Sahana System के नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

5 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

10 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

10 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

11 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

10 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

5 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

13 hours ago