✕

होम / बिजनेस / Stock Market: कल लाल हुए बाजार में आज इन शेयरों पर बिखर सकता है हरा रंग!

Stock Market: कल लाल हुए बाजार में आज इन शेयरों पर बिखर सकता है हरा रंग!

अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. वहां सत्ता किसे मिलती है, इसके आधार पर भारतीय बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रही. विदेशी फंडों की निकासी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में ताबड़तोड़ बिकवाली के चलते मार्केट धाराशाई हो गया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 941.88 अंकों की गिरावट के साथ 78,782.24 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 309 अंक गिरकर 23,995.35 पर बंद हुआ. अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. वहां सत्ता किसे मिलती है, इसके आधार पर भारतीय बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इनमें उछाल है संभव 
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर MACD के संकेतों की. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Mankind Pharma, Fine Organic Industries, Affle India, Happy Forgings, KIMS और Bajaj Holdings में तेजी के संकेत दिए हैं.  ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है.  हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें मंदी के आसार
इसी तरह, MACD ने Axis Bank, Wipro, Coforge, Muthoot Finance, Dalmia Bharat और Apollo Hospital के शेयर में मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. बिकवाली के दबाव वाले स्टॉक्स की बात करें, तो उसमें Astral और Birlasoft का नाम शामिल हैं. 

इनमें मजबूत खरीदारी
कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में Federal Bank, Rainbow Children's Medicare, Crisil, City Union Bank, Jubilant Pharmova, UTI AMC और Gillette India का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago