✕

होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश से हो सकती है April की शानदार शुरुआत!

Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश से हो सकती है April की शानदार शुरुआत!

नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी आज कुछ शेयरों में तेजी एक संकेत मिल रहे हैं. पिछले कारोबारी सत्र में बाजार बढ़त पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछला सप्ताह भले ही काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा, लेकिन हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन बाजार में तेजी देखने को मिली. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 639.16 की मजबूती के साथ 73,635.48 पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 203.25 अंकों का उछाल आया और यह 22,326.90 के लेवल पर बंद हुआ. बाजार में यह तेजी ग्लोबल मार्केट के सकारात्मक रुख के बीच ऑटोमोबाइल और बैंकिंग शेयरों में हुई खरीदारी की वजह से आई थी. चलिए जानते हैं कि नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Suzlon Energy, Aegis Logistics, Latent View Analytic, VIP Industries, Bank of Maharashtra और Grasim Industrie में तेजी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों के भाव में उछाल की संभावना है और इसी के साथ इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने SBI Card, Delhivery, Whirlpool India और Team Lease Service में मंदी के संकेत दिए हैं. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

इन पर भी रखें नजर
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Adani Ports, Grasim Industries, L&T, Maruti Suzuki और Sun Pharma शामिल हैं. अडानी पोर्ट्स के शेयर पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन डेढ़ प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 1,342.95 रुपए पर बंद हुए थे. इस दौरान, मारुति सुजुकी के शेयरों में भी करीब एक फीसदी की तेजी आई थी. यह शेयर 12,607 रुपए के भाव पर मिल रहा है. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है और इनमें Vinati Organics, Delta Corp, Lux Industries, Alkyl Amines, Campus Activewear और Rajesh Exports शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

7 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

7 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

10 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.