होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव से करें सप्ताह की शुरुआत, मुनाफा कमाने की बन रही गुंजाइश!
इन शेयरों पर दांव से करें सप्ताह की शुरुआत, मुनाफा कमाने की बन रही गुंजाइश!
शेयर बाजार पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है. इसकी एक बड़ी वजह विदेशी निवेशकों का लगातार लिवाल बने रहना है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल रंग के प्रभाव से बाहर निकलने में सफल रहा. मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर कुछ सेक्टर्स में हुई खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती झटकों से उबरकर 218.14 अंकों की बढ़त के साथ 81,224.75 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 384.54 अंक चढ़ गया था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 104.20 अंकों की उछाल के साथ 24,854.05 पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
इनमें तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Zee Entertainment Enterprises, Aditya Birla Real Estate, Wipro, IDBI Bank, Bank of Baroda और Tejas Networks में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में तेजी का सकती है. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.
इन पर रखें नज़र
इसी तरह, MACD ने BSE, Olectra Greentech, Varroc Engineering, Lloyds Metals, DB Realty Express और Varun Beverages के शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. लिहाजा, निवेश को लेकर सावधानी बरतें. आखिरी में उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में आज Aditya Birla Real Estate, Anand Rathi Wealth, Motilal Oswal, MCX India, NALCO, Torrent Power औ DOMS Industries का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र रखें.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स