होम / बिजनेस / मुहूर्त ट्रेडिंग में हुआ जमकर कारोबार, आज कैसे रहेगी शेयर बाजार की चाल?

मुहूर्त ट्रेडिंग में हुआ जमकर कारोबार, आज कैसे रहेगी शेयर बाजार की चाल?

शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. बीते शुक्रवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) दिवाली के मौके पर हुई मुहूर्त ट्रेडिंग में हरे निशान पर कारोबार करता नजर आया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स इस दौरान 354.77 अंकों की उछाल के साथ 65,259.45 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 100.20 अंकों की बढ़त के साथ 19,525.55 के लेवल पर पहुंच गया. इससे पहले, शुक्रवार को भी मार्केट में तेजी का माहौल था. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे. शुक्रवार को खासतौर पर वाहन और आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखी गई, जिसकी वजह से मार्केट में पॉजिटिव ग्रोथ के साथ आगे बढ़ा. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

आज इन पर रखें नजर
ऐसे कई शेयर हैं, जिन पर आज आपको नजर रखनी चाहिए. इसमें Welspun Living Ltd, Tata Motors, NTPC, Sun TV, Godrej Industries, Ashok Leyland और Welspun Corp Ltd शामिल हैं. टेक्निकल चार्ट पर भी ये स्टॉक मजबूत दिखाई दे रहे हैं. Sun TV ने हाल ही में पहली छमाही के नतीजे जारी किये हैं और कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है. जिसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. Welspun Corp के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 8.61% के शानदार तेजी के साथ बंद हुए थे. 529.85 रुपए के भाव वाले इस शेयर ने बीते 5 ट्रेडिंग सेशन में 16.85% का रिटर्न दिया है. करीब 12750 करोड रुपए के मार्केट कैप वाली वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है. कंपनी के पास 8000 करोड रुपए के ऑर्डर हैं. टाटा मोटर्स की बात करें, तो पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से ये शेयर ग्रीन लाइन पकड़कर चल रहा है. वहीं, Ashok Leyland की सितंबर तिमाही में नेट सेल में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है.

इनसे प्रभावित होगी चाल!
बाजार के लिए यह हफ्ता काफी अहम है, क्योंकि कई कारक इसे प्रभावित कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर अक्टूबर के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े 13 नवंबर यानी आज जारी होंगे. जबकि 14 नवंबर को थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़े जारी किए जाएंगे. इसके अलावा यह भी देखना होगा कि विदेशी निवेशकों का रुख क्या करता है. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) की लगातार पूंजी निकासी चिंता का कारण बन गई है. नवंबर में अब तक FPI भारतीय शेयर बाजार से 5,800 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी कर चुके हैं. FPI ने इसके पहले अक्टूबर में 24,548 करोड़ और सितंबर में 14,767 करोड़ रुपए निकाले थे. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली का मुख्य कारण इजरायल-हमास के बीच संघर्ष के साथ अमेरिकी ट्रेजरी बांड यील्ड में बढ़ोतरी है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

12 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

13 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

13 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

15 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

16 hours ago

बड़ी खबरें