होम / बिजनेस / सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, भर सकती है झोली!
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, भर सकती है झोली!
शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. वहीं, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 282.88 अंक चढ़कर 64,363.78 पर पहुंचा. एक समय इसने 454.29 अंकों की छलांग लगा ली थी, लेकिन बाद में कुछ नीचे आ गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का निफ्टी भी 97.35 अंक की तेजी के साथ 19,230.60 पर बंद हुआ. आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिल रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
MACD के संकेत
सबसे पहले बात, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD ने आज Suzlon Energy के साथ-साथ Amber Enterprises,MRPL, Solar Industries, Apollo Hospital और Blue Star में तेजी का रुख दर्शाया है. इसके दो मतलब है - पहला, इन शेयरों में भाव में तेजी आएगी और दूसरा, आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. Nestle India, MRF, Marico और Vijaya Diagnostic वो शेयर हैं, जिनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधानी बरतें.
इनमें मजबूत खरीदारी
चलिए अब उन शेयरों पर नजर डालते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Amber Enterprises, Zomato, Angel One, MCX India, Brigade Enterprises, L&T Finance Holdings और Suzlon Energy का नाम शामिल है. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. Suzlon Energy ने अब तक अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है. दरअसल, कंपनी की ऑर्डर बुक लगातार मजबूत हो रही है, इस वजह से निवेशकों का भरोसा कंपनी में बढ़ रहा है और उसके शेयर चढ़ रहे हैं. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी दिखाई दे रहा है. इनमें Aegis Logistics और Sumitomo Chemical शामिल हैं. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर अत्यधिक सावधानी बरतें.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स