होम / बिजनेस / आज कैसी रहेगी बाजार की चाल, कौनसे Shares भर सकते हैं झोली? जानें यहां
आज कैसी रहेगी बाजार की चाल, कौनसे Shares भर सकते हैं झोली? जानें यहां
शेयर मार्केट में आज भी उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट का माहौल रहा. BSE सेंसेक्स में 298.22 अंकों की नरमी आई. वहीं, NSE निफ्टी भी 111.4 अंक टूट गया. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को भी मिल सकती है. चलिए नजर डालते हैं उन शेयरों पर जिनके आज ट्रेंड में बने रहने की संभावना है.
MACD के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज जिन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, उनमें Adani Enterprises और Adani Wilmar के साथ-साथ ICICI Bank, Indian Hotels और Aptech शामिल हैं. यानी इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. वहीं, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. उसके अनुसार, ONGC, GSFC, IDBI Bank और Orient Paper में नरमी का रुख रह सकता है.
अच्छे रहे नतीजे
कई कंपनियों ने पिछले हफ्ते अपनी आय के नतीजे जारी किए हैं, जिसका असर उनके शेयरों पर भी पड़ सकता है. उदाहरण के तौर पर पावर जनरेशन कंपनी NTPC ने कमजोर ऑपरेटिंग मार्जिन के बावजूद मार्च तिमाही में 5,672.3 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन प्रॉफिट प्राप्त किया है. इस दौरान, कंपनी के स्टैंडअलोन रिवेन्यु में भी तेजी दर्ज की गई है. इसी तरह, फूड डिलीवरी कंपनी Zomato का कंसोलिडेटेड लॉस कम हो गया है और रिवेन्यु में बढ़ोत्तरी हुई है. मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड लॉस घटकर 187.6 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 359.7 करोड़ रुपए रहा. इसके अलावा, JSW Steel और Power Grid Corporation of India के प्रॉफिट में भी उछाल आया है.
इनके आएंगे रिजल्ट
कई कंपनियों के आज तिमाही नतीजे घोषित होंगे. इस लिस्ट में Finolex Industries, Bharat Petroleum, Indiabulls Housing Finance, Shree Cement, Aditya Birla Fashion and Retail, Gujarat Alkalies & Chemicals, HCL Infosystems, Waaree Technologies और Radiant Cash Management Services आदि शामिल हैं. लिहाजा आज इनके शेयरों पर भी नजर बनाए रखें.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स