होम / बिजनेस / इन शेयरों में निवेश से कर सकते हैं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत
इन शेयरों में निवेश से कर सकते हैं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत
स्टॉक मार्केट में आज यानी सोमवार को उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार पिछले सप्ताह के आखिरी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था. BSE सेंसेक्स में जहां 316 अंकों की नरमी आई थी. वहीं, NSE निफ्टी 91 अंक लुढ़क गया था. आज नए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन है और बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. इस हफ्ते बाजार की चाल काफी हद तक विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करेगी.
इन पर आज रखें नजर
चलिए अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने अडानी समूह की कंपनियों Ambuja Cements, और Adani Enterprises सहित NMDC, TCNS Clothing और JBM Auto में तेजी का रुख दिखाया है. वहीं, इसके उलट MACD ने Wipro, Petronet LNG, Britannia और Medplus Health शेयर में गिरावट का संकेत दिया है.
अडानी के शेयरों का हाल
Ambuja Cements के शेयर शुक्रवार को 1.94% की तेजी के साथ 354.55 रुपए बंद हुए थे. हालांकि, इसका पिछले पांच दिनों और एक महीने का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन अब यह रिकवरी मोड में नजर आ रहा है. वहीं, अडानी समूह की दूसरी कंपनी Adani Enterprises का शेयर बीते कारोबारी दिन 4.32% की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था. 1,719 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में करीब 8 फीसदी का गोता लगाया है और एक महीने में यह आंकड़ा 50% से ज्यादा है.
एक दिन में 12% की छलांग
नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन यानी NDMC का शेयर भी शुक्रवार को गिरावट के साथ 121.15 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, पिछले पांच दिनों में इसमें करीब डेढ़ फीसदी की तेजी आई है. TCNS Clothing के लिए शुक्रवार शानदार रहा. इस दिन कंपनी के शेयर लगभग 12 फीसदी ऊपर चढ़ गए. फ़िलहाल ये शेयर 494.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. JBM Auto की बात करें, तो पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इसमें भी 5.43% की तेजी आई. ये शेयर 554.85 रुपए के मूल्य पर उपलब्ध है और अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 606 रुपए की तरफ तेजी से बढ़ रहा है.
टैग्स