होम / बिजनेस / Stock Market: कल सपाट बंद हुआ बाजार, आज किन शेयरों की बदल सकती है चाल?
Stock Market: कल सपाट बंद हुआ बाजार, आज किन शेयरों की बदल सकती है चाल?
शेयर बाजार मंगलवार के बाद बुधवार को भी सपाट बंद हुआ. इस दौरान मार्केट में मामूली बढ़त देखने को मिली.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Share Market) में बुधवार को मामूली तेजी देखी गई. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 33.21 अंक (0.05%) की बढ़त के साथ 64,975.61 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 36.80 अंक (0.19%) की उछाल के साथ 19,443.50 पर बंद हुआ. Nifty के कुछ शेयर ऐसे रहे, जिनमें अच्छी-खासी तेजी दर्ज हुई. BPCL यानी भारत पेट्रोलियम करीब 3% तेजी पर बंद हुआ. इसी तरह, अमेरिका से फंड मिलने की खबर के चलते अडानी पोर्ट्स के शेयर भी कारोबार की समाप्ति तक 2.46% की बढ़त हासिल कर चुके थे. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD ने आज Jyothy Labs, Aurobindo Pharma, Poonawalla Fincorp, Oracle, EID Parry और Ashok Leyland में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका अर्थ है कि इन शेयरों के भाव आज उछाल पर बने रह सकते हैं. ऐसे में इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इसमें Indian Bank, Marico, FACT, United Breweries और Voltas शामिल है. टाटा की कंपनी वोल्टास के बिकने की गलत खबर ने कंपनी के शेयरों को नुकसान पहुंचाया है. यही वजह है कि आज भी इसमें शेयरों में गिरावट के संकेत मिले हैं.
इन पर बनाए रखें नजर
वहीं, कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों में पैसा लगा रहे हैं. उनका इनमें विश्वास कायम है. इस लिस्ट में Tata Motors, IndusInd Bank, Sun Pharma, ONGC और Power Grid शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. टाटा मोटर्स की बात करें, तो कल कंपनी का शेयर 0.16% की गिरावट के साथ 643.95 रुपए पर बंद हुआ था. बीते छह महीनों में इसने निवेशकों को 27.86% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, IndusInd Bank के शेयर में भी कल 0.094% की गिरावट देखने को मिली थी. छह महीनों में यह 30.19% रिटर्न दे चुका है. दोनों ही कंपनियों की वित्तीय स्थिति मजबूत है, इसलिए निवेशकों का इनमें भरोसा कायम है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स