होम / बिजनेस / वीकेंड पर पैसे लुटाने का है इरादा, आज इन शेयरों पर दांव लगाकर कर लें कमाई!

वीकेंड पर पैसे लुटाने का है इरादा, आज इन शेयरों पर दांव लगाकर कर लें कमाई!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को तेजी दिखाई दी. BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों ग्रीन लाइन पर कारोबार करते हुए नजर आए. निफ्टी के शेयरों में TCS, हिंडाल्को, Infosys, Tech Mahindra और बजाज फिनसर्व में अच्छी मजबूती दर्ज हुई. जबकि Maruti Suzuki India, Coal India और Bharat Petroleum Corporation आदि में गिरावट देखने को मिली. कारोबारी दिन की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 164.99 अंक चढ़कर 65,558.89 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 29.45 अंक बढ़कर 19,413.75 पर बंद हुआ. चलिए, जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

ये है MACD का रुझान 
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के रुझान की. MACD ने आज Zomato के साथ-साथ Finolex Cables, Tejas Network और Piramal Enterprises में तेजी दर्शाई है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है. इसी तरह, MACD ने L&T Financial Holdings, Indiabulls Housing Finance, Tata Power, Jai Corp और Gujarat Pipavav के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. यानी इन शेयरों में आज गिरावट आ सकती है. बता दें कि Zomato के शेयर कल 6.90% की शानदार बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे. 82.85 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 84.50 रुपए के करीब पहुंच गया है.

इनमें है मजबूत खरीदारी
अब देखते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. इस लिस्ट में Zomato और Tejas Networks के साथ-साथ Phoenix Mills, Tanla Solutions और FACT का नाम शामिल है. फूड डिलीवरी कंपनी Zomato का शेयर तेजी से ऊपर जा रहा है. बीते 5 दिनों में यह अपने निवेशकों को 11.43% का रिटर्न दे चुका है. वहीं, Tejas Networks के निवेशकों ने कल जमकर चांदी काटी. कंपनी का शेयर 11.47% की उछाल के साथ 821.85 रुपए पर पहुंच गया. ये भी अपने 52 वीक के हाई लेवल 864.15 रुपए की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. Phoenix Mills गुरुवार को करीब 8 फीसदी की उछाल के साथ 1,699.60 रुपए, Tanla Solutions 6.14% की बढ़त के साथ 1,090 रुपए और FACT लगभग 4% चढ़कर 488.10 रुपए पर बंद हुआ.

वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. Jet Airways, Aarti Industries, UPL और Dangee Dums में बिकवाली का दबाव है. यानी निवेशक अब इन कंपनियों के शेयरों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

19 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

12 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

15 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago