होम / बिजनेस / गिरते बाजार में भी जेब भारी कर सकते हैं ये शेयर, दांव लगाकर करें कमाई!
गिरते बाजार में भी जेब भारी कर सकते हैं ये शेयर, दांव लगाकर करें कमाई!
शेयर बाजार के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है. मंगलवार को एक बार फिर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार अच्छा नहीं रहा. बिगड़ते अंतर्राष्ट्रीय माहौल के बीच विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली ने बाजार को कमजोर किया और 2 सत्रों की तेजी पर विराम लग गया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 237.72 अंक की गिरावट के साथ 63,874.93 पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान एक समय यह 300.12 अंकों तक लुढ़क गया था, बाद में इसने कुछ रिकवरी हासिल की. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 61.30 अंक फिसलकर 19,079.60 पर बंद हुआ. आज भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
MACD ने दिए ये संकेत
अब बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD आज ने Vijaya Diagnostic, BLS International Services, Trent, Raymond, UltraTech Cement और Adani Power में तेजी का रुख दर्शाया है. MACD के इस संकेत का मतलब है कि इन शेयरों का भाव उछल सकता है यानी इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में, SBI Card, Kalyan Jewellers और Aster DM Health का नाम शामिल है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.
इन पर भी बनाए रखें नजर
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. Solar Industries, KPIT Technologies, Jindal Saw, Motilal Oswal, Persistent System, CDSL और Vijaya Diagnostic में निवेशकों का भरोसा कायम है. वो इन शेयरों को लेकर लिवाल बने हुए हैं, जिनसे इनमें मजबूत खरीदी का माहौल बन रहा है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. CSDL का शेयर कल 5.87% की उछाल के साथ 1,455.05 रुपए पर पहुंच गया था. ऐसे ही कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. कहने का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे. इसमें Petronet LNG, UPL और Sumitomo Chemical शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स