होम / बिजनेस / Stock Market: इन शेयरों पर आज लगाएंगे दांव, तो बस यही कहेंगे - दिल खुश हो गया!  

Stock Market: इन शेयरों पर आज लगाएंगे दांव, तो बस यही कहेंगे - दिल खुश हो गया!  

आज शेयर बाजार की चाल कैसी रहेगी, सटीक तौर पर कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 168.66 अंक लुढ़ककर 71,315.09 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 38 अंक फिसलकर 21,418.65 के लेवल पर पहुंच गया. इस गिरते हुए बाजार में भी कुछ कंपनियों के शेयर फायदे में रहे. इसमें दवा कंपनी सन फार्मा, HCL टेक, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी आदि शामिल हैं. चलिए जानते हैं कि आज कौन शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. MACD की मानें तो Teamlease Services, Kaynes Technology, SKF India, Zensar Technologies और Delta Corp में तेजी देखने को मिल सकती है. Teamlease के शेयर कल गुरावत वाले बाजार में भी 8.36% की बढ़त के साथ 2,935 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 दिनों में ये शेयर करीब 30% चढ़ गया है. MACD के इन संकेतों का मतलब है कि आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. मोमेंटम इंडिकेटर ने आज जिन शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं, उसमें Prince Pipes and Fittings, Aarti Drugs, UTI AMC, Gland Pharma, Bosch और Crompton Greaves शामिल हैं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि इन सभी शेयरों में कल तेजी देखने को मिली थी.

ये हैं खबरों वाले शेयर 
अब बात करते हैं उन शेयरों की, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रह सकते हैं. Adani Green, NBCC, NHCP, Sun Pharma और Vedanta ऐसे ही शेयर हैं. इन सभी को लेकर कुछ खबरें सामने आई हैं, जो स्टॉक मार्केट में इनकी चाल को प्रभावित कर सकती हैं. उदाहरण के तौर पर, अडानी समूह की अडानी ग्रीन एनर्जी की सहयोगी कंपनी अडानी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग नाइन लिमिटेड ने 4 सहयोगी यूनिट्स का गठन किया है. एनबीसीसी (इंडिया) को 180 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिलने के बात सामने आई है. इसी तरह, सरकारी कंपनी NHCP का बोर्ड एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है, जिसमें भविष्य में नकदी प्रवाह सुनिश्चित करने को लेकर कुछ फैसले होंगे. सन फार्मा ने अमेरिकी कंपनी लिंड्रा थेरेप्यूटिक्स में 16.7% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए डिविडेंड की घोषणा की है.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

1 hour ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

1 hour ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

2 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

4 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

5 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

1 hour ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.