✕

होम / बिजनेस / बाजार की चाल चाहे जो रहे, इन शेयरों में निवेश से हो सकती है मुनाफे की इच्छा पूरी!

बाजार की चाल चाहे जो रहे, इन शेयरों में निवेश से हो सकती है मुनाफे की इच्छा पूरी!

शेयर बाजार कल तेजी के साथ बंद हुआ था. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में उतार-चढ़ाव देखने को मिली, लेकिन अच्छी बात ये रही कि कारोबार की समाप्ति पर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 165.32 अंक उछलकर 73667.96 पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान एक समय यह 501.52 अंक चढ़ने में सफल रहा था, मगर बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 3.05 अंक मजबूत होकर 22335.70 पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Hero MotoCorp, Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Sundram, Fasteners, Whirlpool India और Shoppers Stop में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल आ सकता है और आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने 3M India, Jubilant Life, Ingersoll-Rand, Praj Industries, Blue Dart और Suven Pharma में मंदी का संकेत दिया है. यानी इनमें गिरावट देखने को मिल सकती है.

इन पर भी रखें नजर 
मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात करें, तो इसमें Oracle Financial Services Software, Interglobe Aviation और TCS का नाम शामिल है. ओरेकल के शेयर कल 1.93% की मजबूती के साथ 8,260 रुपए पर बंद हुए. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 6.60% का रिटर्न दिया है. इंडिगो की पैरेंट कंपनी Interglobe Aviation एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 3,253.95 रुपए पर पहुंच गए थे. पिछले 5 दिनों में इसने 2.44% का रिटर्न दिया है. इसी तरह TCS के शेयर भी कल करीब 2 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे. 4,194.55 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर का पिछले 5 सत्रों का रिकॉर्ड भी बढ़त वाला है. वहीं, Orient Refractories, VIP Industries, HLE Glasscoat, KRBL, Alkyl Amines, Polyplex Corporation और Sharda Cropchem के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

22 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

22 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.