होम / बिजनेस / बरकरार रह सकती है शेयर बाजार की तेजी, आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर

बरकरार रह सकती है शेयर बाजार की तेजी, आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर

बीते शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए थे, आज भी उस तेजी के बरकरार रहने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार के लिए बीता शुक्रवार अच्छा रहा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा नीतिगत दरों में की गई बढ़ोत्तरी को बाजार ने पॉजिटिव सेंस में लिया और एकदम से छलांग लगा दी. इस दौरान बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी गई. बीएसई का सेंसेक्स एक ही दिन में 1,016.96 अंक यानी 1.80 फीसदी ऊपर चढ़ गया. वहीं, NSE के निफ्टी में भी 276.25 अंकों का इजाफा देखा गया. आज भी बाजार के ग्रीन जोन में बने रहने की उम्मीद है. हालांकि, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की बिकवाली ने चिंता ज़रूर बढ़ा दी है. चलिए नज़र डालते हैं कुछ ऐसे शेयरों पर, जो आज ट्रेंड में रह सकते हैं.

ये स्टॉक दे सकते हैं मुनाफा
एक्सपर्ट्स का मानना है कि HCL Technologies Ltd के शेयर में तेजी का रुख रह सकता है. पिछले कारोबारी दिन इसमें 0.98% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी और यह 932.10 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Infosys के साथ-साथ Apollo Micro Systems, Lupin, GPT Infraprojects और Restaurant Brands में तेजी के संकेत दिए हैं. इंसोफिस की बात करें, तो शुक्रवार को यह 1.08% की बढ़ोत्तरी के साथ 1,413.80 रुपए पर बंद हुआ. इसका 52-वीक का हाई लेवल 1,953.90 रुपए है. इस लिहाज से देखने तो इसमें निवेश की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. 

इन शेयरों में नरमी का संकेत
Apollo Micro Systems Ltd का शेयर इस समय 179.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. बीते कारोबारी दिन इसमें 0.31% की तेजी दर्ज की गई. इसका 52-वीक का हाई लेवल 190.90 रुपए है. पिछले पांच दिनों में इसने 12.71% की वृद्धि दर्ज की है. लिहाजा एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह तेजी आज भी बरकरार रह सकती है. वहीं, Asian Paints, PVP Ventures और Tourism Finance के शेयरों में नरमी देखने को मिल सकती है.  

जारी रहेगा उतार-चढ़ाव का दौर? 
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने सितंबर में भारतीय शेयर बाजार से 7600 करोड़ रुपए की निकासी की है. जानकारों का मानना है कि आने वाले महीनों में भी एफपीआई की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला कायम रहने की संभावना है. इसके लिए वह वैश्विक कारकों के अलावा घरेलू कारणों को भी जिम्मेदार माना है. वैसे एफपीआई ने सितंबर की शुरुआत सकारात्मक अंदाज में की थी, लेकिन बाद में रुपए की कीमत में आई गिरावट और अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ने जैसे कारणों से विदेशी निवेशकों ने बिकवाली तेज कर दी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

18 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

2 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

18 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

2 hours ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago