होम / बिजनेस / इन्वेस्टमेंट की है प्लानिंग? आज इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांव

इन्वेस्टमेंट की है प्लानिंग? आज इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांव

यहां हम आपको ऐसे कुछ शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आज और आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शेयर बाजार गुरुवार को भी लाभ के साथ बंद हुआ. यह लगातार दूसरा दिन था जब बाजार में तेजी देखी गई. इससे कहीं न कहीं संकेत मिलता है कि पिछले कुछ वक्त से छाई मंदी छंटने वाली है. यहां हम आपको ऐसे कुछ शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आज (शुक्रवार) और आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है.

Oberoi Realty Limited
इस शेयर ने गुरुवार को बाजार बंद होने से पहले तक 1.15% की बढ़त हासिल कर ली थी. फिलहाल यह 793 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और इसके अभी और ऊपर जाने की उम्मीद है. इसी साल अप्रैल में Oberoi Realty Limited 1000 रुपए के आसपास पहुंच गया था

Apl Apollo Tubes Ltd
अच्छा रिटर्न देने वाले शेयरों की लिस्ट में दूसरा नाम है Apl Apollo Tubes. गुरुवार को इस शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. इसका पिछले पांच दिनों का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. हालांकि, अभी ये अपने हाई लेवल से दूर है. इसी साल अप्रैल में इसने 1000 के आंकड़े को पार कर लिया था. Apl Apollo Tubes में निवेश फायदे का सौदा हो सकता है.

VIP Industries Ltd
इस लगेज कंपनी के शेयर ने गुरुवार को बाजार बंद होने तक अच्छी रफ़्तार दिखाई. शेयर में 4.13% की बढ़त दर्ज की गई, जो उसके पिछले पांच दिनों की सुस्ती से बाहर निकलने के संकेत हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि VIP Industries में तेजी बरकरार रह सकती है, इसलिए निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है.

HDFC Bank Limited
प्राइवेट बैंक HDFC का शेयर फिलहाल 1,395 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसने पिछले कुछ दिनों में बढ़त दर्ज की है. आज (शुक्रवर) भी इसमें तेजी बने रहने की उम्मीद है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये 1430 रुपए तक पहुंच सकता है. बता दें कि 4 अप्रैल को HDFC बैंक 1600 रुपए से ऊपर पहुंच गया था.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

6 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

9 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

11 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

11 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

11 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

6 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

14 hours ago