होम / बिजनेस / Stock Market: आज किन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका? यहां जानें पूरी डिटेल
Stock Market: आज किन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका? यहां जानें पूरी डिटेल
शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. वहीं, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए सोमवार अच्छा रहा. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मार्केट में तेजी देखने को मिली. इस दौरान, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक एवं ICICI बैंक के शेयरों में लिवाली और वैश्विक बाजारों से मिले बेहतर संकेतों ने बाजार को सहारा दिया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 329.85 अंक उछलकर 64,112.65 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 401.78 अंक तक चढ़ गया था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 93.65 अंक की बढ़त के साथ 19,140.90 पर पहुंच गया. आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है.
ये हैं MACD के संकेत
अब चलिए जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेत किस ओर इशारा कर रहे हैं. MACD ने आज जिन शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है उसमें Tube Investment, Radico Khaitan, Brigade Enterprises, Anupam Rasayan India, Prism Johnson, Tube Investment और Craftsman Automation का नाम शामिल है. MACD के इस संकेत का मतलब है कि इन शेयरों का भाव उछल सकता है यानी इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में Hero MotoCorp, Ingersoll-Rand, SBI Life, Bajaj Holdings, Supreme Industries और MCX India शामिल हैं. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.
इन पर भी रखें नजर
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. Welspun India, BSE, Jindal Saw, KPR Mill, Swan Energy और Angel One में निवेशकों का भरोसा कायम है. वो इन शेयरों को लेकर लिवाल बने हुए हैं, जिनसे इनमें मजबूत खरीदी का माहौल बन रहा है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. Welspun India का शेयर कल करीब 5 प्रतिशत की उछाल के साथ 152.50 रुपए पर पहुंच गया था. शुक्रवार को गिरावट वाले बाजार में भी इसमें तेजी दर्ज हुई थी. ऐसे में कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. कहने का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे. इसमें Navin Fluorine, V Mart Retail, Petronet LNG, IGL, Polyplex Corp और UPL शामिल हैं.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स