✕

होम / बिजनेस / हरी सब्जी के भाव की तरह चढ़ सकते हैं आज इन शेयरों के दाम, चूक न जाए मौका! 

हरी सब्जी के भाव की तरह चढ़ सकते हैं आज इन शेयरों के दाम, चूक न जाए मौका! 

शेयर बाजार में पिछले दो सत्रों से आ रही तेजी आज भी बनी रह सकती है. हालांकि, बड़ी छलांग के संकेत फिलहाल नज़र नहीं आ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ. स्थानीय स्तर पर हुई लिवाली ने बाजार को मजबूती प्रदान की. हालांकि, विदेशी निवेशक हमारे बाजार पर पहले की तरह मेहरबान नहीं हैं. इस वजह से पहले जैसी ऊंची छलांग देखने को नहीं मिल रही है. दरअसल, अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक को लेकर निवेशक सतर्क रुख अख्तियार कर रहे हैं. नतीजतन भारतीय शेयर मार्केट फुल स्पीड से नहीं दौड़ पा रहा है.  कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 102.44 अंक मजबूत होकर 80,905.30 और नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 71.35 अंक चढ़कर 24,770.20 पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर में फोकस में रह सकते हैं.

इनमें तेजी के आसार
मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले जानते हैं कि तेजी के संकेत वाले शेयरों के बारे में. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस यानी MACD की मानें, तो Bombay Burmah Trading Corporation, Persistent Systems, Bajaj Holdings & Investment, Nuvama Wealth Management, OFSS और CAMS में उछाल देखने को मिल सकता है. यानी इन शेयरों के भाव हरी सब्जियों के भाव की तरह चढ़ सकते हैं. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.   

इनमें सुस्ती के संकेत
इसी तरह, MACD ने Natco Pharma, V-Mart Retail, Granules India, Cera Sanitaryware और Torrent Pharma में मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. हालांकि , Natco Pharma के शेयर कल बढ़त के साथ 1,468 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक ये शेयर 79.39% का रिटर्न दे चुका है. V-Mart Retail में भी कल 1.65% क उछाल आया. 3,649.95 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक 80.30% चढ़ चुका है. इसी तरह, Granules India और Cera Sanitaryware भी कल फायदे में रहे.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों की बात करते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Just Dial, Century Textiles, Deepak Fertilisers, Phillips Carbon, GSK Pharma, CESC और Nykaaका नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. Just Dial के शेयर कल करीब 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,349.70 रुपए पर बंद हुए थे. जबकि Deepak Fertilisers में 9.29% की बढ़त दर्ज की गई. ये शेयर 1,048.90 रुपए के भाव पर मिल रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

14 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

14 hours ago