होम / बिजनेस / मानसून के मौसम में पैसों की बरसात करा सकते हैं ये शेयर, चूक न जाए मौका!
मानसून के मौसम में पैसों की बरसात करा सकते हैं ये शेयर, चूक न जाए मौका!
शेयर बाजार में कल तेजी देखने को मिली थी और आज भी बाजार से ऐसी ही उम्मीद है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए कल का दिन काफी अच्छा रहा. विदेशी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत और दिग्गज शेयरों में लिवाली के चलते हमारा बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 308.37 अंक मजबूत होकर 77,301.14 पॉइंट्स के नए शिखर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 374 अंक उछल गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 92.30 अंक चढ़कर 23,557.90 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है.
MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने छह शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. इसमें Hindustan Aeronautics, Godfrey Phillips India, ABB India, Cochin Shipyards, Cummins India और BEML शामिल हैं. इसी तरह, MACD ने HUL, Pfizer, Brigade Enterprises, Kirloskar Ferrous Industries और Sumitomo Chemical India में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है, लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.
इनमें मजबूत खरीदारी
अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Mazagon Dock, GRSE, Cochin Shipyard, Ramkrishna Forging, Avanti Feeds, Phoenix Mills और Asahi India Glass का नाम शामिल है. Mazagon Dock के शेयर कल करीब 8 प्रतिशत की तेजी एक साथ 4,168 रुपए पर बंद हुए थे. बीते पांच दिनों में ही ये शेयर 27.34% चढ़ चुका है. इसी तरह, Cochin Shipyard के लिए मंगलवार शानदार रहा. इस दौरान इस शेयर में 10 प्रतिशत का उछाल आया और यह 2,334.55 रुपए के लेवल पर जा पहुंचा. Phoenix Mills कल चार प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,703.25 रुपए पर बंद हुआ.
इन पर भी रखें नजर
इनके अलावा आप 2 ऐसे स्टॉक पर भी नजर रखें, जिनका रेलवे से कुछ न कुछ जुड़ाव है. दरअसल, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुए हादसे के बाद रेलवे करीब 10,000 किलोमीटर रेल रूट पर 'कवच' लगाने जा रहा है. इसके लिए टेंडर भी जारी किए जा रहे हैं. Medha Servo Drives, Kernex Microsystems और HBL Power रेलवे के लिए कवच बनाती हैं. Medha Servo Drives स्टॉक मार्केट में लिस्ट नहीं है, लेकिन बाकी दो कंपनियों के शेयर कल तेजी से भाग रहे थे. Kernex के शेयर करीब 5% उछाल के साथ 406.10 रुपए पर बंद हुए. इसी तरह, HBL के शेयर करीब 8% की बढ़त हासिल करके 513.50 रुपए पर बंद हुए.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स