होम / बिजनेस / Stock Market: इन शेयरों पर दांव लगाकर करें सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत, तेजी के हैं संकेत
Stock Market: इन शेयरों पर दांव लगाकर करें सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत, तेजी के हैं संकेत
शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) बीते शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 187 अंक की नरमी के साथ 65,794.73 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 33 अंक फिसलकर 19,731 पर बंद हुआ. कई हैवीवेट शेयरों में भी इस दौरान गिरावट देखने को मिली. आज बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन है और आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकता है.
आज इन पर रखें नजर
सबसे पहले जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के आज के लिए क्या संकेत हैं. MACD की मानें तो Indian Railway Finance Corporation यानी IRFC, Tata Investment, Birla Corporation, Marico, HDFC AMC और Rainbow Children's Medicare के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. दूसरे शब्दों में कहें, तो इन शेयरों में मुनाफे की गुंजाइश मौजूद है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. IRFC के शेयर गिरावट वाले बाजार में भी शुक्रवार को 4.99% की उछाल के साथ 76.75 रुपए पर बंद हुए थे.
इनमें हैं मंदी के संकेत
इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. इस लिस्ट में Raymond, P&G Health, WABCO India, Metro Brands, Nazara Technologies और Castrol India का नाम शामिल है. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा निवेश को लेकर सावधानी बरतें. Raymond की बात करें, तो शुक्रवार को इसमें गिरावट आई थी. यह 1 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़ककर 1,782.50 रुपए पर पहुंच गया था. इसी तरह, Nazara Technologies भी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था. Castrol India भी गिरावट वाले शेयरों में शामिल था, जबकि बाकी शेयर तेजी के साथ बंद हुए थे.
इनमें है मजबूत खरीदारी
इनके अलावा, कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Hero MotoCorp, SBI Life, L&T, Hero MotoCorp, Apollo Hospital, Tata Consumer, Eicher Motors और Bajaj Auto वो शेयर हैं, जिनमें निवेशकों का भरोसा कायम है. निवेशक इनमें पैसा लगा रहे हैं और स्टॉक में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. ऑटो कंपनी Hero MotoCorp का शेयर शुक्रवार को 1.22% की उछाल के साथ बंद हुआ था. इसका बीते 5 कारोबारी सत्रों और एक महीने का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. वहीं, Rajesh Exports के शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है.
टैग्स