होम / बिजनेस / Stock Market: 'अच्छे दिन' वाली फीलिंग के लिए आज इन शेयरों पर लगाएं दांव!

Stock Market: 'अच्छे दिन' वाली फीलिंग के लिए आज इन शेयरों पर लगाएं दांव!

शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है. हालांकि, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. बुधवार को भी बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे PSU बैंकों के शेयर भी हांफते नजर आए. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में कल 2.85% की गिरावट आई और यह लुढ़ककर 108.90 रुपए पर पहुंच गया. FMCG और IT सेक्टर में ही हालात कुछ ठीक रहे, वरना हर तरफ बिकवाली हावी रही. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 286.06 अंकों की गिरावट के साथ 65,226.04 और NSE निफ्टी 92.65 अंक लुढ़ककर 19,436.10 के लेवल पर पहुंच गया. आज भी बाजार के हाल में कोई खास बदलाव आएगा, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है.

क्या हैं MACD के संकेत?
चलिए अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं और MACD के क्या संकेत हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Suzlon Energy, Avenue Supermarts, TCS, Edelweiss Financial Services और HDFC Bank के शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि अगर आप आज शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं तो इन स्टॉक्स पर दांव खेल सकते हैं. इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. इस लिस्ट में, स्टॉक स्प्लिट करने जा रही Nestle, Eicher Motors, Tata Consumer, Polyplex Corp, Karur Vysya Bank और Power Grid का नाम शामिल है.

किनमें मजबूत खरीददारी?
अब जानते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. मजबूत खरीदारी तब निर्मित होती है जब निवेशक संबंधित कंपनियों के शेयरों में खास दिलचस्पी लेते हैं और उनमें धड़ाधड़ पैसा लगाते हैं. दिवंगत कारोबारी तुलसी तांती की कंपनी Suzlon Energy के साथ ही Mahanagar Gas, Safari Industries, Ramco Cements, MRPL, Kaynes Technology और CE Infos Systems ऐसी ही कंपनियों में शामिल हैं. लिहाजा, इन शेयरों पर आज करीबी से नजर बनाए रखें. वहीं, कुछ ऐसे भी शेयर हैं, जिन पर बिकवाली हावी है. अडानी समूह की कंपनी Adani Gas के साथ ही  V Mart Retail में निवेशक अब ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. वो पैसा लगाने के बजाए इन कंपनियों से पैसा निकाल रहे हैं, जिस वजह से उनमें भारी बिकवाली दिखाई दे रही है.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

15 minutes ago

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

2 hours ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

3 hours ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

4 hours ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

5 minutes ago