होम / बिजनेस / हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांव, मुनाफे की है गुंजाइश! 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांव, मुनाफे की है गुंजाइश! 

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बाजार ग्रीन और रेड लाइन के बीच झूलता रहा और अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 388 अंक (0.59%) गिरकर 65,151 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 99.75 अंक (0.51%) फिसलकर 19,365 पर बंद हुआ. आज शेयर बाजार के लिए हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) से आज क्या संकेत मिल रहे हैं. MACD ने Union Bank of India के साथ-साथ Orient Paper, Piramal Enterprises, Jai Corpa और eMudhra पर तेजी का रुख दिखाया है. यूनियन बैंक के शेयरों में पिछले कुछ समय से उछाल देखने को मिल रहा है. गुरुवार को गिरावट वाले बाजार में भी यह शेयर करीब 1 फीसदी बढ़त के साथ 94.50 रुपए पर बंद हुआ. पिछले एक साल में इस शेयर ने 128.81% का रिटर्न दिया है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 96.40 रुपए है और जिस रफ्तार से यह भाग रहा है उसे देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही इस रिकॉर्ड को तोड़ देगा. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें.

इन पर भी रखें नजर
MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं, जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. इस लिस्ट में एनर्जी कंपनी Suzlon Energy के साथ-साथ IDBI Bank, Zomato, IFCI और LIC Housing शामिल हैं. Suzlon Energy के शेयर कल 2.72% की गिरावट के साथ 19.70 रुपए पर बंद हुए थे. अब बात करते हैं उन शेयरों की जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. J&K Bank, Cochin Shipyard, Latent View Analytics और Apar Industries में निवेशकों की दिलचस्पी कायम है. निवेशक इन शेयरों को खरीद रहे हैं, जिस वजह से इनमें मजबूत खरीदारी का पैटर्न बन रहा है. इनमें से कुछ शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल तक पहुंचने के करीब हैं. 

इनमें बिकवाली का दबाव
वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी दिखाई दे रहा है. Redtape Penta Gold, Easy Trip Planners, Accuracy Shipping और BKM Industries में निवेशकों की पहली वाली दिलचस्पी नजर नहीं आ रही है, जिस वजह से इनमें बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. इनमें से कुछ शेयरों ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है. लिहाजा, यदि आप इनमें निवेश करने का सोच रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं. इन कंपनियों के शेयरों में आज और गिरावट दर्ज हो सकती है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

3 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

3 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

3 hours ago

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

39 minutes ago