होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका, मिल रहे हैं तेजी के संकेत!
आज इन शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका, मिल रहे हैं तेजी के संकेत!
शेयर बाजार मंगलवार को उम्मीद के विपरीत गिरावट के साथ बंद हुआ था. आज भी बाजार में मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार के लिए मंगलवार 'मंगलकारी' साबित नहीं हुआ. BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स जहां 413.24 अंक गिरकर 61,932 पर पहुंच गया, तो निफ्टी में भी 112.35 अंकों की गिरावट आई. वहीं, अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में पहुंच गए, जबकि कुछ लाल निशान पर बंद हुए. Adani Total Gas में 5.00% की गिरावट दर्ज की गई.
तेजी वाले शेयर
चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज किन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. MACD की मानें तो आज Oil India, Mazagon Dock, Coal India, Crompton Greaves और Shakti Pumps में उछाल आ सकता है. वहीं, MACD के मुताबिक, Indian Hotels, Jubilant Ingrevia, IRFC, REC और Jain Irrigation के शेयर में आज मंदी देखने को मिल सकती है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट आ सकती है.
मजबूत खरीदारी
कुछ ऐसे भी शेयर हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, यानी निवेशक उनमें भरोसा बनाए हुए हैं. ऐसे शेयरों की लिस्ट में Rainbow Children’s Medicare, Sonata Software, HUDCO, Cera Saintary और Aurobindo Pharma शामिल हैं. खास बात यह है कि ये सभी शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल को पार करने के करीब हैं. अरबिंदो फार्मा का 52 हफ्तों का उच्च लेवल 648.20 रुपए है और ये शेयर मंगलवार को 4.41% की बढ़त के साथ 640.70 रुपए पर बंद हुआ था.
आएंगे नतीजे
इसके अलावा, आज Jindal Stainless, Jindal Saw, JK Tyre & Industries, RailTel Corporation of India, Whirlpool, Eris Lifesciences, MTAR Technologies और Jubilant FoodWorks के तिमाही आय के नतीजे आने वाले हैं. इन नतीजों का असर कंपनियों के शेयरों पर पड़ना लाजमी है. लिहाजा इन शेयरों पर भी नजर बनाए रखें. Jubilant FoodWorks की बात करें तो इसके शेयर मंगलवार को गिरावट के साथ 468 रुपए पर बंद हुए थे. ये अपने 52 वीक के हाई लेवल 652.35 रुपए से काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं.
टैग्स