होम / बिजनेस / शेयर बाजार के लिए शुभ रह सकता है अक्टूबर! जानें क्या कहता है इतिहास

शेयर बाजार के लिए शुभ रह सकता है अक्टूबर! जानें क्या कहता है इतिहास

2011 से अब तक केवल दो मौकों पर सेंसेक्स ने अक्टूबर में निगेटिव रिटर्न दिया है. ऐसे में इस बार भी अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार के लिए सितंबर खास अच्छा नहीं रहा. महीने के ज़्यादातर दिनों में बाजार में नरमी देखी गई. हालांकि, बीते शुक्रवार को मार्केट हरे निशान के साथ बंद हुआ. भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव विदेशी निवेशकों के रुख पर बहुत निर्भर करता है. एक रिपोर्ट बताती है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का शेयर बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी है. उन्होंने ने सितंबर में 7600 करोड़ रुपए की निकासी की है. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि अक्टूबर यानी इस महीने बाजार का मिजाज कैसा रहेगा?

अच्छे है पुराना रिकॉर्ड
वैसे तो शेयर बाजार के बारे में सटीक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता. लेकिन यदि इतिहास पर नज़र डाली जाए तो शेयर बाजार के लिए अक्टूबर अपेक्षाकृत अच्छा ही रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर शेयर बाजार के लिए अब तक का बेस्ट महीना साबित हो सकता है. 2011 से अब तक केवल दो मौकों पर सेंसेक्स ने अक्टूबर में निगेटिव रिटर्न दिया है. यानी इस बात की संभावना ज्यादा है कि निवेशकों को इस बार दिवाली पर अच्छा रिटर्न मिले.

ये रहे बेस्ट परफॉर्मर 
रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्टूबर इक्विटी मार्केट के लिए बेहद उत्साहजनक साबित होता है. पिछले 11 साल में इंडेक्स ने अक्टूबर में 9.2% तक का रिटर्न दिया है. वहीं, 2013 और 2011 बेस्ट परफॉर्मर रहे हैं. अगर पिछले तीन साल की बात करें तो इंडेक्स ने क्रमशः 3.78 प्रतिशत, 4 फीसदी और 0.3 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. हालांकि, 2012 और 2018 के अक्टूबर में इंडेक्स ने 1.37% और 4.9% का निगेटिव रिटर्न दिया था.

FPI बने चिंता का विषय 
मासिक रिटर्न के तुलनात्मक विश्लेषण से पता चलता है कि 2011 से अब तक अक्टूबर में पॉजिटिव रिटर्न की संभावनाएं अधिक रहती हैं. वहीं, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का भारतीय बाजार से निकलना चिंता ज़रूर बढ़ा रहा है. FPI इस कैलेंडर वर्ष में अब तक भारतीय बाजारों से कुल 1.68 लाख करोड़ रुपए की निकासी कर चुके हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में भी एफपीआई की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला कायम रहने की संभावना है. उन्होंने इसके लिए वैश्विक कारकों के अलावा घरेलू कारणों को भी जिम्मेदार माना है. डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार, FPI ने सितंबर में 7,624 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की है. जबकि अगस्त में उन्होंने 51,000 करोड़ और जुलाई में लगभग 5,000 करोड़ रुपए मूल्य की शुद्ध खरीदारी की थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

16 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

2 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

16 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

2 hours ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago