होम / बिजनेस / बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, रुपये में नई रिकॉर्ड गिरावट

बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, रुपये में नई रिकॉर्ड गिरावट

अमेरिकी बाजारों की ताल में ताल मिलाते हुए आज भारतीय बाजारों में भी जोरदार गिरावट है. सेंसेक्स 1200 अंक टूटकर खुला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: ग्लोबल मार्केट से मिले खराब संकेतों का असर भारतीय बाजारों पर आज साफ दिख रहा है. भारतीय बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ खुले हैं. सेंसेक्स 1200 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ  57,367 पर खुला है. निफ्टी में भी 370 अंकों की भारी भरकम गिरावट है, 17,188 के लेवल पर खुला है. निफ्टी बैंक में 2.6 परसेंट की बड़ी गिरावट है. 

निफ्टी के 50 के 50 शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सारे के सारे इंडेक्स में गिरावट के साथ ट्रेड हो रहे हैं. निफ्टी बैंक में 2.5 परसेंट से ज्यादा की गिरावट है, सबसे ज्यादा पिटाई आईटी शेयरों की हो रही है, आईटी इंडेक्स 4 परसेंट से ज्यादा टूटा है. सरकारी बैंकों में भी 3.5 परसेंट की गिरावट है. इसके अलावा, रियल्टी, मेटल में भी करीब 3 परसेंट की गिरावट दिखाई दे रही है

निफ्टी में गिरने वाले 
आज आईटी शेयरों की जमकर पिटाई हो रही है. Tech Mahindra 5.6 परसेंट टूटकर कारोबार कर रहा है. Infosys HCL Tech, TCS, Wipro में 4 परसेंट से ज्यादा की गिरावट है. Hindalco, Tata Steel, JSW Steel, Tata Motors, SBI, ICICI Bank में भी 2.5 परसेंट से ज्यादा की गिरावट है. UPL. M&M, HDFC Bank, Coal India में भी जोरदार बिकवाली है 

निफ्टी में चढ़ने वाले 
चढ़ने वालों की लिस्ट में सिर्फ Britannia में ही हल्की सी खरादारी दिख रही है. 

रुपये में नई रिकॉर्ड गिरावट 
करेंसी मार्केट में जोरदार हलचल है, डॉलर के मुकाबले रुपया नए रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया है. रुपया आज 21 पैसे गिरकर 80 डॉलर के पार निकल चुका है. रुपया आज 79.87 के मुकाबले आज 80.08 पर खुला है. रुपया 80.12 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसल चुका है.

VIDEO: Venue N Line SUV की बुकिंग शुरू, देने होंगे सिर्फ इतने ही रुपये

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

8 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

13 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

14 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

13 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

8 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

9 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

15 hours ago