✕

होम / बिजनेस / साल के आखिरी दिन शेयर बाजार का मिजाज: जानिए किन स्टॉक्स में हैं निवेश के मौके

साल के आखिरी दिन शेयर बाजार का मिजाज: जानिए किन स्टॉक्स में हैं निवेश के मौके

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 20.46 अंक फिसलकर 84,675.08 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 3.25 अंक की हल्की कमजोरी के साथ 25,938.85 के स्तर पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

साल 2025 के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है. पिछले कारोबारी सत्र में वैश्विक संकेत मिले-जुले रहे और एफआईआई की बिकवाली जारी रही, लेकिन इसके बावजूद कुछ चुनिंदा सेक्टर और शेयरों में मजबूती देखने को मिली. बैंकिंग और मेटल शेयरों ने बाजार को संभाले रखा, जबकि कुछ स्टॉक्स में आई तेज खरीदारी ने निवेशकों की उम्मीदें बढ़ाईं. मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगभग सपाट बंद हुआ. दिन के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 20.46 अंक की गिरावट के साथ 84,675.08 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 3.25 अंक फिसलकर 25,938.85 के स्तर पर रहा. पूरे दिन बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता दिखा. ऐसे में सवाल है कि आज निवेशकों के लिए किन शेयरों में मौके बन सकते हैं, चलिए जानते हैं.

बैंकिंग और मेटल शेयरों ने संभाला बाजार
बाजार को सहारा देने में बैंकिंग शेयरों की अहम भूमिका रही. निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,171.25 पर बंद हुआ. इसके अलावा ऑटो, पीएसयू बैंक और मेटल सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हल्की कमजोरी
ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव नजर आया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 प्रतिशत गिरकर 59,914.25 पर बंद हुआ.
निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,518.95 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, अडानी पोर्ट्स और सन फार्मा सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर रहे. वहीं इटरनल (जोमैटो), इंडिगो, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, आईटीसी, टाइटन और ट्रेंट में गिरावट दर्ज की गई.

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक घरेलू बाजार में फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है. सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद खरीदारी कुछ ही सेक्टरों तक सीमित रही. एफआईआई की लगातार बिकवाली, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के नतीजों में देरी और तीसरी तिमाही के नतीजों का इंतजार आने वाले दिनों में बाजार को सीमित दायरे में रख सकता है.

इन शेयरों में दिख रही है मजबूत खरीदारी
विशेषज्ञों के अनुसार कुछ शेयर ऐसे हैं जिनमें लगातार खरीदारी देखी जा रही है. इनमें Hindustan Copper, Asahi India Glass, IOB, NALCO, Honasa Consumer, SAIL और SKF India शामिल हैं. खास बात यह है कि 108 से ज्यादा शेयरों ने अपने 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो इनमें आगे भी तेजी का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे हैं मंदी के संकेत
वहीं दूसरी ओर कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. Lloyds Metals, Caplin Point, Coromandel International, Intellect Design, PTC Industries, Reliance Power और Godfrey Philips जैसे स्टॉक्स में गिरावट का रुख बना हुआ है, जिससे निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

17 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

18 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

14 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

14 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago