✕

होम / बिजनेस / Exit Polls में बनी BJP की सरकार, क्या आज बाजार में आएगी बहार?

Exit Polls में बनी BJP की सरकार, क्या आज बाजार में आएगी बहार?

एग्जिट पोल्स के अनुमान शेयर बाजार की उम्मीद के अनुरूप ही आए हैं, ऐसे में आज बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून यानी कल आएंगे, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल्स (Exit Polls) में भाजपा की सरकार बन गई है. लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने BJP-नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत का अनुमान लगाया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि एग्जिट पोल्स ने निवेशकों की अनिश्चितता कम करने का काम किया है, लिहाजा आज शेयर बाजार में रौनक देखने को मिल सकती है. बेंचमार्क इंडेक्स के लगभग 2 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है. बाजार के जानकारों का यह भी मानना है कि जो विदेशी निवेशक अब तक मार्केट से पैसा निकाल रहे थे, वो फिर से लिवाल बन सकते हैं.

FPI कर सकते हैं वापसी
एक्सपर्ट्स के अनुसार, एग्जिट पोल्स के नतीजे बिल्कुल वैसे ही रहे हैं जैसे बाजार को उम्मीद थी. इसलिए आज बाजार पिछली गिरावट को पीछे छोड़ते हुए बड़ी छलांग लगा सकता है. खासकर, पब्लिक सेक्‍टर और मैन्‍युफैक्‍चरिंग कंपनियों के शेयर बाजार में तेजी की अगुवाई कर सकते हैं. क्योंकि इन सेक्‍टर के मोदी सरकार के मेक इन इंडिया अभियान से लाभान्वित होने के आसार हैं. बाजार विश्लेषकों का कहना है कि ज्‍यादातर एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में हैं. इससे आज शॉर्ट कवरिंग शुरू हो सकती है. पिछले कुछ हफ्तों में अनिश्चितता बढ़ी थी, जिसके चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने बाजार से दूरी बना ली थी. अब उनकी वापसी की प्रबल संभावनाएं हैं.

इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस
मोदी सरकार की वापसी पर पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म, रियल्टी, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण जैसे सेक्टर फोकस में रह सकते हैं. लिहाजा इनके शेयरों में भी उछाल की संभावना है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोदी सरकार मेक इन इंडिया, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम और सस्टेनेबल सिटीज के मुद्दे पर बड़ा काम करेगी. रेलवे, ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर न्यूक्लियर, विंड एनर्जी, एविएशन, डिफेंस और सेमीकंडक्टर जैसे सेक्टर पर भी मोदी सरकार का जोर रहेगा. इसका मतलब है कि इन से जुड़ी कंपनियां स्टॉक मार्केट में बेहतर परफॉर्म कर सकती हैं. 

PSU स्टॉक्स पर रखें नजर 
मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि ऊर्जा क्षेत्र में आप खासतौर पर सोलर और विंड एनर्जी कंपनियों के शेयरों पर दांव लगा सकते हैं. इसके साथ ही पीएसयू कंपनियों के शेयर भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं. मोदी सरकार की वापसी के संकेतों से आज PSU बैंकों के शेयर भी फोकस में रह सकते हैं. पीएसयू बैंकों के रिटर्न के मामले में इंडियन ओवरसीज बैंक अव्वल रहा है. इस सरकारी बैंक ने इन पांच सालों में 481.43% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने मोदी के दूसरे कार्यकाल यानी कि इन पांच सालों में 335.44% का रिटर्न दिया है. रिटर्न के मामले में तीसरे नंबर पर यूको बैंक रहा है. इसमें 226.44% की तेजी आई है. इसी तरह, SBI ने पांच सालों में 143.31%, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 114.48%, इंडियन बैंक ने 113.39%, केनरा बैंक ने 124.38%, पंजाब एंड सिंध बैंक ने 125.70% और बैंक ऑफ बड़ौदा ने 118.96% का रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago