✕

होम / बिजनेस / बड़े दिनों के बाद कल बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, आज ये शेयर दिला सकते हैं वैसा ही अहसास

बड़े दिनों के बाद कल बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, आज ये शेयर दिला सकते हैं वैसा ही अहसास

शेयर बाजार की चाल का सटीक अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत ज़रूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बड़े दिनों के बाद शेयर बाजार कल बड़ी छलांग लगाने में सफल रहा. दरअसल, उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया जा सकता है. इसी उम्मीद में हमारे बाजार में विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ा और मार्केट का ग्राफ एकदम से खड़ा हो गया. इस दौरान, बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 611.90 चढ़कर 81,698.11 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 187.45 अंक की मजबूती हासिल करके 25,010.60 पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इनमें तेजी के हैं संकेत 
MACD एक मोमेंटम इंडिकेटर है, जो शेयरों में उतार-चढ़ाव के संकेत देता है. MACD यानी मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस की मानें, तो आज Hindustan Unilever, DOMS Industries,  TCPL Packaging, Swaraj Engines,  Apar Industries और Deepak Fertilisers में तेजी देखने को मिल सकती है. यदि इन स्टॉक्स के भाव चढ़ते हैं, तो इन पर दांव लगाने वालों की जेब में कुछ मुनाफा भी आ सकता है. हालांकि, आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है, लिहाजा किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श के बाद ही बाजार में निवेश करें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें मंदी का रुख
 MACD ने Infosys, Avenue Supermarts, Colgate-Palmolive, Dr Lal Pathlabs, Lupin और Jyothy Labs में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. आईटी कंपनी Infosys के शेयर कल करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,878 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, Avenue Supermarts में 1.38%, Colgate-Palmolive में 0.84%, Dr Lal Pathlabs में 0.64% और Lupin में 1.45% की गिरावट आई. इस लिस्ट में शामिल शेयरों में से केवल Jyothy Labs ही घाटे में रहा. यह 1.78% के नुकसान के साथ 545.80 रुपए पर पहुंच गया.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Craftsman Automation,  Motilal Oswal, Honasa Consumer, BLS International Services, Quess Corp, Craftsman Automation, Gillette India और Policybazaar का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयर ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

11 hours ago