✕

होम / बिजनेस / Modi 3.0 से उत्साहित बाजार में आज ये शेयर दिखा सकते हैं भाव, खेल जाएं दांव!  

Modi 3.0 से उत्साहित बाजार में आज ये शेयर दिखा सकते हैं भाव, खेल जाएं दांव!  

शेयर बाजार के लिए पिछले दो दिन काफी अच्छे रहे हैं. इन दो दिनों में चार जून को आई गिरावट की भरपाई हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में कल लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली. मोदी 3.0 का रास्ता साफ होने से उत्साहित निवेशकों ने बाजार में जमकर खरीदारी की, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछाल के साथ बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाले Sensex 692.27 अंक मजबूत होकर 75,074.51 पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान एक समय यह 915.49 अंकों की तेजी हासिल कर चुका था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 201.05 अंक उछलकर 22,821.40 पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Mahindra & Mahindra, Godrej Consumer Products, Sanofi India, Vijaya Diagnostic Centre, Zydus Wellness, Aurobindo Pharma और Marico पर तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि आज इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Cochin Shipyard, Bharat Dynamics, Netweb Technologies, Thermax, Aegis Logistics, Titagarh Rail Systems और Adani Enterprises में मंदी के संकेत दिए हैं.

आज इन पर भी रखें नजर
वहीं, मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात करें तो इनमें Biocon, Uno Minda, Aegis Logistics, KNR Constructions, Zensar Tech, Minda Corporation और Finolex Cables का नाम शामिल है. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का हाई लेवल पार कर लिया है. लिहाजा आज इन पर भी नजर बनाए रखें. बाजार की चाल की बात करें, तो मार्केट के लिए पॉजिटिव संकेत ही मिल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने घोटाले की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग करने से बाजार के सेंटिमेंट हर्ट भी हो सकते हैं. राहुल गांधी का कहना है कि 4 जून को बाजार में आई गिरावट किसी बड़े घोटाले का संकेत है.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

14 minutes ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

14 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

16 hours ago