होम / बिजनेस / बाजार चाहे Bear बने या Bull, इन शेयरों में आज बन रहा है कमाई का मौका!

बाजार चाहे Bear बने या Bull, इन शेयरों में आज बन रहा है कमाई का मौका!

शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से उदासी छाई हुई है. वजह है बाजार की सुस्ती, सोमवार को भी स्टॉक मार्केट सपाट बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Share Market) के लिए हफ्ते का पहला दिन अच्छा नहीं गया, तो बुरा भी नहीं रहा. सोमवार बाजार सपाट बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 14 अंक बढ़कर 66,023.69 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ 19,674 पॉइंट्स पर पहुंच गया. Nifty-50 में टाटा कंज्यूमर और बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की बात करते हैं. MACD ने आज Hudco, Power Finance Corporation, Rainbow Children's Medicare और Sapphire Foods में तेजी का रुख दर्शाया है. यानी आज इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. लेकिन हमेशा की तरह BW हिंदी आपको सावधान करता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इस लिस्ट में Jubilant FoodWorks, Aurobindo Pharma, Torrent Power, Sobha, Kotak Bank और Macrotech Developers का नाम शामिल है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. 

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में क्यों होता है बुल और बेयर का इस्तेमाल?

इन पर भी रखें नजर
अब बात करते हैं मजबूती खरीदारी वाले शेयरों की. Tata Investment, Trent, Tata Consumer, PNB, MCX India, Sundaram Finance, Gujarat और Ambuja Exports में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है. इन शेयरों की खरीदारी में तेजी देखने को मिल रही है. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. जबकि कुछ जल्द ही ऐसा कर सकते हैं. लिहाजा, आप इन शेयरों को भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव बनता नजर आ रहा है. यानी इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी अब इनमें खास नहीं बची है. इस लिस्ट में Delta Corp के साथ-साथ TCNS Clothing और Gujarat Gas शामिल हैं. Delta Corp पर GST चोरी का आरोप है. बता दें कि GST इंटेलिजेंस महानिदेशालय ने डेल्टा कॉर्प को 11,139 करोड़ रुपए की कथित देनदारी का भुगतान करने को कहा है. इसके बाद से कंपनी के शेयरों में नरमी का रुख है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

9 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

9 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.